फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: man was selling chhole bhature by changing his name, after the uproar he left his cart and ran away

Meerut: नाम बदलकर बेच रहा था छोले-भटूरे, हंगामे के बाद ठेला छोड़कर भागा, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 27 Jul 2024 02:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 27 Jul 2024 02:32 PM IST
सार

मेरठ के दौराला में नाम बदलकर छोले भटूरे बेचने की सूचना पर कांवड़ियों और क्षेत्र के लोगों ने हंगामा कर दिया। वहीं हंगामा होने पर छोले भटूरे बेचने वाला युवक ठेला छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन
Meerut: man was selling chhole bhature by changing his name, after the uproar he left his cart and ran away
छोले भटूरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के दौराला थानाक्षेत्र के सकौती में नाम बदलकर छोले भटूरे बेच रहा दादरी निवासी एक ठेला संचालक कांवड़ियों के हंगामे के बाद ठेला छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और शिव भक्तों को रवाना किया। पुलिस जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


सकौती बाजार में पिछले पांच छह वर्षों से दादरी निवासी एक व्यक्ति भोले छोले भटूरे के नाम से ठेला लगाता चला आ रहा है। शनिवार को कुछ शिव भक्त उसके ठेले पर छोले भटूरे खाने के लिए रुके। बताया गया है कि किसी ने शिव भक्तों को बताया कि ठेला संचालक नाम बदलकर छोले भटूरे बेच रहा है। इस पर दिल्ली निवासी कांवड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

हंगामा होते देख ठेला संचालक ठेला छोड़कर भाग निकला। हंगामे की जानकारी मिलने पर सकौती पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे शिव भक्तों को शांत कराया, जिस पर कांवडिये अपने गंतव्य को रवाना हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि नाम बदलकर छोले भटूरे बेचने को लेकर हंगामा हुआ था। कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। जांच की जा रही है। 

प्रदेश सरकार ने नेमप्लेट लगाने के दिए थे आदेश, कोर्ट ने लगाई रोक
कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सरकार ने ढाबों, होटल, ठेले और दुकानों पर नेमप्लेट लगाकर सामान बेचने के आदेश जारी किए थे। विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाकर हिंदू मुस्लिमों को बांटने की राजनीति बताया। काफी हंगामे के बाद इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई। कोर्ट ने फिलहाल इस आदेश पर पांच अगस्त तक रोक लगा रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed