{"_id":"5ff2be5a8ebc3e3eb10b625e","slug":"meerut-man-given-divorce-after-beating-his-wife-on-minor-matter-firing-in-panchayat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: मामूली बात पर पत्नी से मारपीट के बाद दिया तलाक, पंचायत में चलाईं पांच राउंड गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: मामूली बात पर पत्नी से मारपीट के बाद दिया तलाक, पंचायत में चलाईं पांच राउंड गोलियां
Mon, 04 Jan 2021 12:36 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 04 Jan 2021 12:36 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के न्यू इस्लामनगर निवासी युवक ने मामूली विवाद के चलते रविवार को पत्नी को तलाक दे दिया। इसकी जानकारी पर विवाहिता के मायके वाले पहुंच गए और पंचायत की।
विज्ञापन
यहां किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसी दौरान एक पक्ष की तरफ से गोलियां चलाई गईं। न्यू इस्लामनगर निवासी युवक की शादी तीन वर्ष पूर्व हापुड़ निवासी युवती से हुई थी। आरोप है कि किसी बात को लेकर पति-पत्नी में काफी दिन से विवाद चल रहा था। इसके चलते युवक ने रविवार को पत्नी को तलाक दे दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: शादी की तैयारियों में व्यस्त थे परिजन, उधर दरोगा बेटी ने उठाया खौफनाक कदम, डोली की जगह घर से उठी अर्थी
विज्ञापन
आरोप है कि युवक ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर ससुराल पक्ष पर चार से पांच राउंड गोलियां चला दीं। इसके बादविवाहिता के मायके वाले उसे लेकर हापुड़ जाने लगे तो युवक पक्ष ने उन्हें फतेहउल्लापुर चौकी पर रुकवा लिया।
विवाहिता के परिवार वालों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके पश्चात फतेहउल्लापुर चौकी पुलिस ने उन्हें जाने दिया। वहीं, युवक पक्ष ने लिसाड़ी गेट थाने में विवाहिता पक्ष पर मारपीट और गोली चलाते हुए विवाहिता को ले जाने की तहरीर दी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/