{"_id":"6613996608009f1fad065a0c","slug":"meerut-man-dies-due-to-high-voltage-electrocution-after-climbing-on-transformer-2024-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: टांसफार्मर पर चढे अधेड़ की हाई वोल्टेज करंट लगने से मौत, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: टांसफार्मर पर चढे अधेड़ की हाई वोल्टेज करंट लगने से मौत, परिजनों में कोहराम
Mon, 08 Apr 2024 12:58 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:58 PM IST
विज्ञापन
करंट लगने से व्यक्ति की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के भावनपुर थानाक्षेत्र में हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विद्युत सप्लाई रुकवाई और शव नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार गांव रूकनपुर निवासी पूरन कश्यप(55) पुत्र श्योराज खेती करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसके परिवार में उसकी पत्नी सुमन, बेटी शिखा, शिवानी, सोनिया हैं। उसकी रूकनुपर ज्ञानपुर मार्ग स्थित पर टयूवैल लगी हुई है।

सोमवार सुबह वह अपने खेतों पर पानी चलाने गया हुआ था। लेकिन ट्यूबवेल पर बिजली की सप्लाई न होने की वजह से पास में लगे ट्रांसफार्मर पर चढ़कर केबिल के तार को जोड़ने लगा। तभी अचानक गांव स्याल विद्युत उपकेंद्र से विद्युत सप्लाई शुरू हो गई। जिस पर ट्रांसफार्मर पर चढे अधेड़ की हाई वोल्टेज करंट लगने से मौत हो गई।किसान की मौत की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को ग्रामीणों की मदद से ट्रांसफार्मर से उतारते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाना चाहा लेकिन परिजनों ने इनकार कर दिया।
सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को ग्रामीणों की मदद से ट्रांसफार्मर से उतारते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाना चाहा लेकिन परिजनों ने इनकार कर दिया।
भावनपुर एसओ संजय द्विवेद्वी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने कानूनी कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को परिजनो को सौंप दिया। वहीं दूसरी ओर स्याल विद्युत उप केंद्र पर मोजूद एसडीओ रविंद्र कुमार ने बताया कि पूरन कश्यप ने बिजली घर पर किसी भी अधिकारी को फोन पर शटडउन नहीं लिया था।