फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut man dies due to high voltage electrocution after climbing on transformer

Meerut: टांसफार्मर पर चढे अधेड़ की हाई वोल्टेज करंट लगने से मौत, परिजनों में कोहराम

Mon, 08 Apr 2024 12:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 08 Apr 2024 12:58 PM IST
विज्ञापन
Meerut man dies due to high voltage electrocution after climbing on transformer
करंट लगने से व्यक्ति की मौत - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के भावनपुर थानाक्षेत्र में हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विद्युत सप्लाई रुकवाई और शव नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव रूकनपुर निवासी पूरन कश्यप(55) पुत्र श्योराज खेती  करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसके परिवार में उसकी पत्नी सुमन, बेटी शिखा, शिवानी, सोनिया हैं। उसकी रूकनुपर ज्ञानपुर मार्ग स्थित पर टयूवैल लगी हुई है।
विज्ञापन

 

सोमवार सुबह वह अपने खेतों पर पानी चलाने गया हुआ था। लेकिन ट्यूबवेल पर बिजली की सप्लाई न होने की वजह से पास में लगे ट्रांसफार्मर पर चढ़कर केबिल के तार को जोड़ने लगा। तभी अचानक गांव स्याल विद्युत उपकेंद्र से विद्युत सप्लाई शुरू हो गई। जिस पर ट्रांसफार्मर पर चढे अधेड़ की हाई वोल्टेज करंट लगने से मौत हो गई।किसान की मौत की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

 सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को ग्रामीणों की मदद से ट्रांसफार्मर से उतारते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाना चाहा लेकिन परिजनों ने इनकार कर दिया।

भावनपुर एसओ संजय द्विवेद्वी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने कानूनी कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया।  पुलिस ने मृतक के शव को परिजनो को सौंप दिया। वहीं दूसरी ओर स्याल विद्युत उप केंद्र पर मोजूद एसडीओ रविंद्र कुमार ने बताया कि पूरन कश्यप ने बिजली घर पर किसी भी अधिकारी को फोन पर शटडउन नहीं लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed