फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Man Calls Girlfriend Before Suicide, Body Found Hanging in Orchard

Meerut: प्रेमिका को फोन कर कहा-मैं आत्महत्या कर रहा हूं…फिर आम के बाग में फंदे पर लटका मिला युवक

Tue, 30 Dec 2025 10:23 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 30 Dec 2025 10:23 AM IST
सार

मेरठ के दौराला क्षेत्र में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के सुपरवाइजर का शव आम के बाग में फंदे पर लटका मिला। पुलिस के अनुसार युवक ने आत्महत्या से पहले प्रेमिका को फोन कर इसकी जानकारी दी थी।

विज्ञापन
Meerut: Man Calls Girlfriend Before Suicide, Body Found Hanging in Orchard
युवक का फाइल फोटो व आखिरी चैट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के दौराला में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर में सुपरवाइजर सुमित सैनी (31) का शव सोमवार को दौराला थाना क्षेत्र के दादरी गांव में आम के बाग में फंदे पर लटका मिला। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया सुमित ने प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या की है।

विज्ञापन


उसने मरने से पहले अपनी प्रेमिका को फोनकर आत्महत्या करने की बात कही थी। जेब से निकले आधार कार्ड से पुलिस ने उसी शिनाख्त की और मामले की जानकारी परिजनों को दी। सुमित पर परतापुर, कंकरखेड़ा और टीपीनगर में दुष्कर्म और धमकी देने के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP Weather: कोहरा घटा, लेकिन शीतलहर ने बढ़ाई कंपकंपी, नए साल पर भी ठंड करेगी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

जानी थाना क्षेत्र के किठौली गांव निवासी सुमित पुत्र कृष्णपाल के भाई दीपक ने बताया कि सुमित डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के न्यू सकौती रेलवे स्टेशन पर ठेकेदार के अधीन सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। सोमवार सुबह खेतों में जा रहे मजदूरों ने सुमित का शव आम के बाग में लटका देखा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना सुमित के शव को नीचे उतारा। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। 

दीपक ने कंकरखेड़ा क्षेत्र की एक युवती पर आरोप लगाते हुए दौराला थाने में तहरीर दी है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि जांच में सामने आया है कि सुमित एक युवती से प्रेम करता था। आत्महत्या से पहले भी उसने युवती को फोन किया था ऐसी जानकारी सामने आई है। सुमित के फोन से बातचीत की एक ऑडियो भी मिली है जिसकी जांच की जा रही है। सीओ का कहना है कि तहरीर आ गई है जांच की जा रही है।

आत्महत्या से पहले प्रेमिका से की बात
पुलिस ने बताया कि ड्यूटी पूरी कर सुमित बाइक से बाग में पहुंचा। यहां उसने प्रेमिका को फोन मिलाया और उससे बात की। सुमित ने फोन पर कहा कि वह उससे बेहद प्यार करता है और आत्महत्या करने करने जा रहा है। युवती के इन्कार के बाद वह फंदे पर लटक गया। भाई दीपक ने बताया कि युवती सुमित पर शादी का दबाव बना रही थी।

तीन साल पहले जब सुमित ने शादी से इन्कार कर दिया तो युवती ने सुमित के खिलाफ कंकरखेड़ा थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद सुमित जेल चला गया था। सुमित फिलहाल जमानत पर चल रहा था। युवती ने दोबारा सुमित पर धमकी देने के गंभीर आरोप लगाकर टीपीनगर और परतापुर थाने में दो मुकदमे और दर्ज कराए थे।। सुमित मानसिक रूप से परेशान था। इसी के चलते उसने आत्महत्या की।

कल तक जीने नहीं देगी, कोई नहीं मुझे तो मरना ही है
आत्महत्या करने से पहले सुमित की उसकी प्रेमिका के साथ सोशल मीडिया पर भी चैट हुई थी। इसमें युवती ने कहा था कि तुझे जो करना है कर ले, तुझे क्या लगता है कि ब्लैकमेल करेगा तो केस वापस ले लूंगी। सुमित ने कहा कि अपने केस को दहेज में ले जा और बोला मुझे पता है कि तूने पूरी चैट के स्क्रीनशॉट ले लिए हैं, इसके बाद तू कल तक भी मुझे जीने नहीं देगी। पर कोई नहीं मुझे तो मरना ही है। आई लव यू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed