फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut man beaten up for making a comment on his ponitail, Arrested

मेरठ में युवक ने चोटी पर की टिप्पणी, पुलिस के सामने पुत्र को पीटा, पिता बेहोश 

Mon, 14 Dec 2020 01:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 14 Dec 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
Meerut man beaten up for making a comment on his ponitail, Arrested
मारपीट करता युवक - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में चोटी (शिखा) पर टिप्पणी के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोपियों ने पुलिस के सामने दूसरे पक्ष को पीटा। बेटे के साथ मारपीट होते देख बीच-बचाव के लिए आया पिता बेहोश होकर गिर गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मामला माधवपुरम सेक्टर दो का है। यहां किसी बात पर क्षेत्रीय नवनीत और मनोज शर्मा में कहासुनी हो गई। आरोप है कि नवनीत ने मनोज की चोटी पर टिप्पणी कर दी। इसके बाद विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। लड़ते-लड़ते वह पेट्रोल पंप तक पहुंच गए। सूचना पर दरोगा सतीश चौहान सिपाही के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के सामने ही नवनीत और उसके भाई अश्वनी ने मनोज को पीटा। 

विज्ञापन


इसी दौरान मनोज के पिता धर्मेंद्र शर्मा बीच बचाव के लिए पहुंचे। बेटे को पिटता देख वह बेहोश हो गए। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। कुछ ही देर में घटना का वीडियो वायरल हो गया। पहले तो पुलिस वीडियो को पेट्रोल पंप की घटतौली से जुड़ा बताती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पुलिस ने मारपीट की पुष्टि की। मनोज शर्मा ने नवनीत के खिलाफ तहरीर दी है। नवनीत किसी हिन्दू संगठन से जुड़ा बताया जा रहा है। ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

पुलिस ने हमले के आरोपी को जेल भेजा 
भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव किनानगर में शनिवार देर रात मंदिर के सामने शौच करने के विरोध करने से नाराज ग्रामीण ने साथियों के साथ मिलकर संघ कार्यकर्ता के भाइयों पर हमला कर दिया। वहीं, पुलिस ने एक आरोपी को जेल भिजवा दिया। गांव किनानगर निवासी गौरव शर्मा संघ के खंड रजपुरा के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बताया कि बीती देर रात शिव मंदिर के सामने ग्रामीण बिंदर पुत्र सूरजमल शौच कर रहा था।

इसका विरोध करने पर बिंदर ने संघ कार्यकर्ता भाई आकाश एवं ज्ञानेंद्र पर विकास, सागर, रवि, संदीप व लीलू उर्फ ललित के मिलकर हमला कर दिया। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, पुलिस ने घायल ज्ञानेंद्र की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी लीलू उर्फ ललित को जेल भेज दिया। उधर, पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed