फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Made a kinnar of young man, and filed a case against many peoples

यूपी: युवक को बनाया किन्नर, थाने में जमकर हंगामा, कई के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 14 Jan 2019 06:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 14 Jan 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Made a kinnar of young man, and filed a case against many peoples
खरखौदा थाने पर हंगामा करती किन्नर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली की जहांगीरपुरी निवासी युवक मोदीनगर में किन्नरों के साथ काम करता था। आठ दिन से लापता उक्त युवक उलधन-तोड़ी रोड पर तालाब किनारे घायल अवस्था में मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामला यूपी के मेरठ जिले का है।

विज्ञापन


वहीं, युवक की बहन ने थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कई किन्नरों के खिलाफ रिपोर्ट कर ली है।
  
दिल्ली की जहांगीरपुरी कॉलोनी निवासी युवक कर्मवीर पुत्र रामदास की एक बहन पूजा किन्नर है। उसका परिवार दिल्ली में रहता है। पूजा के अनुसार उसका भाई कर्मवीर मोदीनगर निवासी किन्नर की टीम के साथ रहता था। वह छह जनवरी को घर से हरिद्वार घूमने के लिए आया था। शनिवार तक तो उसके फोन पर संपर्क होता रहा लेकिन बाद में उसका फोन बंद हो गया। रविवार को कर्मवीर गंभीर हालत में उलधन-तोड़ी मार्ग पर गांव उलधन में तालाब किनारे पड़ा मिला।

विज्ञापन

ग्रामीणों से जानकारी पाकर पुलिस ने घायल कर्मवीर को कस्बा स्थित सीएचसी में भर्ती करा दिया। वहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार घायल कर्मवीर ने बताया कि मोदीनगर में बिजलीघर के सामने रह रही किन्नर सोनिया, सलीम, गोगो, बबली, इस्लाम, कलवा समेत सभी ने उसे बीती छह जनवरी को बंधक बना लिया था। 

उन्होंने कर्मवीर को खाने में कुछ नशीला पदार्थ दिया। इसके बाद उसे रविवार सुबह होश आया तो वह घायल अवस्था में गांव उलधन में तालाब किनारे पड़ा था। वहीं, सूचना पाकर जहांगीपुरी निवासी उसकी बहन पूजा दर्जनों किन्नरों के साथ खरखौदा थाने पहुंची। उसने मोदीनगर निवासी कई किन्नरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बंटवारे का तो नहीं विवाद 
किन्नरों में क्षेत्र के बंटवारे को लेकर अक्सर विवाद चलता रहता है। क्षेत्र के बंटवारे को लेकर ही तो किसी किन्नर को फंसाने के लिए इस घटना को अंजाम नहीं दिया गया है। बंटवारे को लेकर खरखौदा में पहले भी एक युवक का गुप्तांग काट दिया था।

मामला दर्ज कर लिया है
घटना कई दिन पहले की लग रही है। घायल पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। यदि जांच में मामला मोदीनगर का पाया जाता है तो वहीं ट्रांसफर कर दिया जाएगा। - राजेंद्र त्यागी, इंस्पेक्टर खरखौदा

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed