फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut-Lucknow Vande Bharat: High speed luxury train is not getting enough passengers

मेरठ-लखनऊ वंदे भारत: नहीं मिल रहे पर्याप्त यात्री, 250 तक भी नहीं पहुंच रही संख्या, सामने आई ये बड़ी वजह

Wed, 11 Sep 2024 12:12 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 11 Sep 2024 12:12 PM IST
सार

मेरठ लखनऊ वंदे भारत को पर्याप्त यात्री नहीं मिल रहे हैं। ट्रेन की क्षमता के हिसाब से अभी यात्रियाें की संख्या नहीं पहुंच रही है। अभी तक प्रतिदिन 200 से 230 यात्री ही आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Meerut-Lucknow Vande Bharat: High speed luxury train is not getting enough passengers
वंदे भारत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लोगों को लखनऊ तक नई हाई स्पीड लग्जरी वंदे भारत ट्रेन जरूर मिल गई, मगर ट्रेन की क्षमता के हिसाब से अभी यात्री यात्रा नहीं कर रहे हैं। वंदे भारत में मेरठ और लखनऊ दोनों और से अभी 40 प्रतिशत यात्री ही यात्रा कर रहे हैं जिसका कारण इस ट्रेन का किराया अधिक होना और इसके कुछ समय बाद ही दोनों ओर से राज्य रानी का चलना माना जा रहा है।

विज्ञापन


नौचंदी एक्सप्रेस के सहारनपुर से संचालित होने पर मेरठ में लगातार नई ट्रेन की मांग की जा रही थी। रेल मंत्री ने भी बनारस तक ट्रेन चलाने का आश्वासन दिया था। शनिवार को अचानक मेरठ से लखनऊ तक के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ हुआ। ट्रेन के स्टॉपेज केवल मुरादाबाद और बरेली दिए गए हैं। ट्रेन का समय भी सुबह राज्य रानी के समय ही किया है और लखनऊ से भी इस समय वापस का समय दिया जब राज्य रानी आती है। 

विज्ञापन

मेरठ लखनऊ रूट पर नई वंदे भारत ट्रेन तो जरूर मिल गई मगर ट्रेन को यात्री अभी पर्याप्त नहीं मिल रहे हैं। वंदे भारत की क्षमता 530 यात्रियों की है, जिसमें 478 सीट एसी चेयर कार की और 52 एग्जिक्यूटिव की है। मगर अभी तक ट्रेन में 250 यात्री भी सफर नहीं कर सके हैं। मेरठ से लखनऊ और लखनऊ से मेरठ अभी तक प्रतिदिन का हिसाब 200 से 230 यात्री ही आ रहा है। 

पहले दिन रविवार को 211 यात्रियों ने वंदे भारत में सफर किया। सोमवार को मेरठ से वंदे भारत गई उसमें भी यात्रियों की संख्या 233 रही। मंगलवार को मेरठ आई वंदे भारत में केवल 205 यात्रियों ने सफर किया।

बुधवार सुबह लखनऊ गई वंदे भारत के लिए मंगलवार देर रात तक एसी चेयर कार के 163 और एग्जिक्यूटिव सीट के 26 टिकट ही बुक हुए थे। गुरुवार सुबह जाने वाली वंदे भारत के लिए  एग्जिक्यूटिव सीट के लिए 21 और एसी चेयर कार के 160  टिकट ही बुक हुए हैं।

वंदे भारत में यात्रियों का अधिक सफर ना करने का कारण इसका बेतहाशा किराया और इसके दोनों ओर से इसके कुछ समय बाद ही राज्य रानी एक्सप्रेस का चलना माना जा रहा है।

वंदे भारत में एसी चेयर कर का टिकट लखनऊ तक 1355 रुपए है, जबकि राज्य रानी का टिकट 645 है राज्यरानी में थर्ड एसी का टिकट 790 और सेकंड एसी का टिकट 1100 रुपए का है जबकि वंदे भारत में एग्जीक्यूटिव क्लास का टिकट 2415 रुपए है। इसके अलावा वंदे भारत और राज्यरानी में लखनऊ और मेरठ पहुंचने में केवल डेढ़ घंटे का अंतर है। इस कारण भी लोग वंदे भारत में यात्रा करने से बच रहे हैं।

हापुड़ में स्टॉपेज करने की मांग
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर मेरठ लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का हापुड़ में भी ठहराव कराने की मांग की है। रेल मंत्री को भेजे पत्र में विनीत अग्रवाल शारदा ने अवगत कराया कि हापुड़ भी व्यापारी दृष्टिकोण से बड़ा केंद्र है इसलिए इसका ठहराव हापुड़ में होना चाहिए उन्होंने इसे अयोध्या बनारस तक चलवाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed