हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस चौकी में निकाह, प्रेमी जोड़े के आगे झुके दोनों परिवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी की जिद पर अड़े प्रेमी युगल को लेकर पुलिस चौकी में हंगामा हो गया। इस दौरान दोनों के परिजनों के बीच जमकर ड्रामा हुआ। पुलिस के समझाने के बाद भी वे नहीं माने। आखिरकार परिवारों को प्रेमी युगल की जिद के आगे झुकना ही पड़ा। वहीं पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी युगल का निकाह पढ़वाया गया। मामला यूपी के मेरठ शहर का है।
पिलोखड़ी चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती का पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने उन पर पाबंदी लगाई तो 3 फरवरी को प्रेमी युगल घर से चले गए। अगली सुबह युवती के परिजनों ने युवक व उसके परिजनों के खिलाफ पिलोखड़ी चौकी पर तहरीर दी। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की। सोमवार को पुलिस को उनकी लोकेशन दिल्ली में मिली। इसके बाद पुलिस टीम उनकी तलाश में गई और मंगलवार देररात लेकर लौटी। पुलिस ने युवती को महिला थाने और युवक को लिसाड़ीगेट थाने भेज दिया।
बुधवार सुबह दोनों परिवारों के लोग चौकी पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। क्षेत्रीय पार्षद सहित कई लोग वहां पहुंचे। कई घंटे हाईवोल्टेज ड्रामा चला। इसी बीच प्रेमी युगल ने साथ रहने की इच्छा जताई। दोनों बालिग थे, इसलिए पुलिस ने उनके परिजनों से बात की। काफी समझाने के बाद पिलोखड़ी चौकी प्रभारी अजय शर्मा ने दोनों परिवारों को मना लिया। चौकी परिसर में ही प्रेमी युगल का निकाह पढ़ाया गया। दोनों परिवारों के बीच लिखित समझौता भी कराया।
वर्जन-
प्रेमी युगल ने साथ रहने की इच्छा जताई थी। इस पर उनके परिजनों को समझाया गया। बाद में दोनों का पास की मस्जिद में निकाह पढ़ा दिया गया। समझौते की शेष कार्रवाई चौकी में पूरी हुई। - दिनेश शुक्ला, सीओ कोतवाली
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/