लॉकडाउन: शराब के ठेके खोलने के विरोध में सड़कों पर उतरीं महिलाएं, किया प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में शनिवार को महिलाएं सड़कों पर उतर आईं। इस दौरान उन्होंने शराब की दुकानें खुलने का विरोध किया। उनका कहना है कि लॉकडाउन में शराब की दुकानें भी बंद रहनी चाहिए।
उधर, सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पुहंचे और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। वहीं महिलाओं ने अधिकारियों से शराब की दुकानें बंद कराने की मांग की।
बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहता है। इस दौरान जरूरी सामान की दुकानें व शराब के ठेके ही खुले रहते हैं। लोगों का गुस्सा इस बात को लेकर है कि बाजार की दुकानें बंद रखी जा रही हैं, जबकि शराब के ठेके खोले जा रहे हैं।
व्यापारियों ने की सातों दिन प्रतिष्ठान खोलने की मांग
व्यापारी स्वाभिमान मंच के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर शक्ति प्रदर्शन किया। शनिवार और रविवार को भी सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलने की मांग की गई। इसके अलावा होटल व रेस्टोरेंट खोलने की भी मांग की गई।
व्यापारी स्वाभिमान मंच ने वैश्विक महामारी में लगातार लगभग 100 दिन सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने के बाद शासन द्वारा सप्ताह में पांच दिन खोले जाने के फैसले के लिए आभार व्यक्त किया। परंतु सप्ताह में अभी भी दो दिन शनिवार और रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन के निर्णय का व्यापारियों ने विरोध किया। जिलाध्यक्ष अनीता पुंडीर ने कहा कि आबकारी की दुकानें सप्ताह में सातों दिन खुल रहीं हैं तो बाजारों को खोलने की भी अनुमति मिलनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: सीएम योगी दौरा: सर्किट हाउस पहुंचे रालोद कार्यकर्ता, मुख्यमंत्री वापस जाओ के लगाए जमकर नारे
अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी स्वाभिमान मंच मांग करता है कि व्यापारी को सप्ताहभर प्रतिष्ठान खोलने की अनुमति दी जाए। सिराज खान, अलाउद्दीन साबरी उर्फ बंटी, इरशाद, जाबिर हुसैन, गीतिका धमीजा, अंशु गुप्ता, महानगर कमेटी से महानगर अध्यक्ष जुबेर नसीब, नितिन वर्मा, मनीष सोनकर रहे।
मेरठ में अनुचित दो दिन की बंदी
संयुक्त बाजार संगठन ने सप्ताह में सातों दिन बाजार खोलने की मांग करते हुए मंदिर, होटल, रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति मांगी है। संयोजक मुकुल सिंघल ने कहा होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय खत्म होने की स्थिति में है। महामंत्री पुनीत शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री, अपर मुख्य सचिव और आयुक्त मेरठ मंडल हस्तक्षेप कर खत्म होते व्यवसाय को बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। उपाध्यक्ष अतुल उपहार ने कहा मेरठ प्रशासन पूरी तरह गाइडलाइन से अलग चल रहा है।
होटल, रेस्टोरेंट खुलना जरूरी
संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता नटराज ने कहा कि अब हर हाल में रेस्टोरेंट और होटल खोले जाने चाहिए। इस संबंध में जिलाधिकारी से मांग भी की गई है। जिला अधिकारी ने जल्द ही होटल और रेस्टोरेंट खोलने का आश्वासन दिया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/