फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut : Laxman, accused of robbing the builder house arrested

Meerut : बिल्डर की कोठी में लूट करने वाला आरोपी लक्ष्मण गिरफ्तार, माल भी बरामद

Mon, 12 Dec 2022 12:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 12 Dec 2022 12:16 AM IST
सार

आरोपी की निशानदेही पर कुछ लूटा हुआ सामान बरामद हुआ हैं। वहीं, दूसरे आरोपी लालभुल उर्फ रामभुल का भाई नरी उर्फ नरेश को पुलिस मुंबई से मेरठ ले आई। तीनों आरोपी लगातार संपर्क में थे। 

विज्ञापन
Meerut : Laxman, accused of robbing the builder house arrested
लालभुल का भाई नरी उर्फ नरेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कमला नगर में बिल्डर प्रदीप गुप्ता उर्फ पिंकी की कोठी में लूट करने वाला तीसरा आरोपी लक्ष्मण एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपी की निशानदेही पर कुछ लूटा हुआ सामान बरामद हुआ हैं। वहीं, दूसरे आरोपी लालभुल उर्फ रामभुल का भाई नरी उर्फ नरेश को पुलिस मुंबई से मेरठ ले आई। तीनों आरोपी लगातार संपर्क में थे। 

विज्ञापन


20 नवंबर को टीपी नगर थाने के पास कमला नगर में बिल्डर प्रदीप गुप्ता की कोठी में नेपाली नौकर बल बहादुर ने गार्ड मनोज को नशीला पदार्थ देकर लूटपाट की थी। बल बहादुर अपने दो साथी लालभुल और लक्ष्मण के साथ करोड़ों रुपए का सामान लेकर फरार हो गया था। 21 दिन से लगातार मेरठ पुलिस और एसटीएफ तीनों आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी। 
विज्ञापन


नेपाल तक आरोपियों को ढूंढने के लिए पुलिस टीम गई। सात दिन बाद वापस लौट आई। एक सप्ताह पहले एसटीएफ मेरठ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी लक्ष्मण को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया था। उक्त आरोपी मुंबई पुलिस की कस्टडी से छोड़कर भाग गया था। आरोपी लक्ष्मण को रविवार एसटीएफ मेरठ में दोबारा से पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी निशानदेही पर प्रदीप गुप्ता का लूटा हुआ कुछ सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण को लेकर मुंबई में कई व्यापारियों के यहां दबिश दी। जहां पर आरोपी ने लूटा हुआ नगदी और जेवरात रखने की बात कही थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि प्रदीप गुप्ता का काफी जेवरात और नगदी बल बहादुर और लालभुल के पास है, जोकि नेपाल भाग गए हैं। आरोपी लक्ष्मण को मेरठ लाने की तैयारी में लग गई है। वही, 3 दिन पहले पकड़े गए लालभुल का भाई नरी उर्फ नरेश को पुलिस मुंबई से मेरठ लेकर पहुंच गई है। 


पूछताछ में आरोपी नरेश अभी बार-बार बयान बदल रहा है। हालांकि, पुलिस का दावा है कि मेरठ से लूटपाट करने के बाद तीनों आरोपियों से नरेश की बात हुई है। लूट का सामान कहां रखा गया है। यह बात नरेश को मालूम हो सकती है। अभी नरेश से पूछताछ मेरठ पुलिस करने में लगी हुई है। वही लक्ष्मण की पत्नी व भाई से भी पुलिस की पूछताछ लगातार जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed