फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Lancenayak left three year old innocent child and went to drink alcohol, died

Meerut: सिपाही की तीन साल की मासूम बच्ची को छोड़ शराब पीने गया लांसनायक, चार घंटे कार में बंद रहने से मौत

Tue, 05 Nov 2024 09:01 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 05 Nov 2024 09:01 PM IST
सार

मां मना करती रह गई, लेकिन लांसनायक जबरन बच्ची को ले गया। पुलिस को घटना के बारे में बताते हुए पिता की आंखें नम हो गईं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Meerut: Lancenayak left three year old innocent child and went to drink alcohol, died
तीन साल की वर्तिका का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आर्म्ड यूनिट में तैनात सिपाही सोमबीर पूनिया की तीन वर्षीय बच्ची वर्तिका को लांस नायक नरेश कार में ले गया। आरोपी बच्ची को कार में छोड़कर अपनी यूनिट में चला गया। करीब चार घंटे कार में बंद रही बच्ची की दम घुटने से मौत हो गई। घटना 30 अक्तूबर की है। परिजन ने मंगलवार को थाने पहुंचकर नरेश पर गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

 

हरियाणा के जींद जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित निडानी गांव निवासी सोमबीर पूनिया आर्मी में सिपाही हैं और मेरठ में आर्म्ड यूनिट में चार साल से तैनात हैं। उनकी दो बेटियों में बड़ी बेटी तीन वर्षीय वर्तिका थी। मेरठ के फाजलपुर में राजेश एनक्लेव आर्मी कॉलोनी में रहने वाले सोमबीर मंगलवार को थाने पहुंचे। सोमबीर ने बताया कि 30 अक्तूबर को उनकी बेटी वर्तिका घर के बाहर खेल रही थी। तभी उसके क्वार्टर के ऊपर रहने वाला लांस नायक हिमाचल प्रदेश निवासी नरेश उनकी बेटी वर्तिका को बलेनो कार में घुमाने के लिए ले जाने लगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सैन्यकर्मी की पत्नी रितु ने बेटी को ले जाने से मना किया। इसके बावजूद आरोपी बच्ची को कार में बैठाकर ले गया। आरोपी बच्ची को लेकर रोहटा रोड पर पहुंचा। जहां उसने बच्ची को कार में छोड़ दिया और कार लॉक कर चला गया। कार में बंद रहने के कारण दम घुटने से बच्ची की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने कार से बच्ची का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
 
विज्ञापन

शराब लेकर चला गया आरोपी, चार घंटे बाद मिला शव
थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि नरेश ने कार में बच्ची को छोड़कर सुबह लगभग सवा दस बजे ठेके से शराब खरीदी। इसके बाद अपने साथियों के साथ मिलिट्री ट्रक में सवार होकर यूनिट में चला गया। परिजनों की सूचना के बाद पुलिस ने देर रात दो बजे के बाद कार से बच्ची का शव बरामद किया। बच्ची के रिश्तेदार कृष्ण ने बताया कि परिजनों ने आरोपी को फोन किया तो उसने खुद को ड्यूटी पर बताया था।
 

स्कूटी की सर्विस कराने गए थे पिता 
पीड़ित पिता ने बताया कि वह घटना वाले दिन अपनी स्कूटी की सर्विस कराने के लिए गया था। पत्नी ने फोन कर बेटी के नहीं मिलने की सूचना दी। इसके बाद पीड़ित पिता ने अपने साथियों के साथ मिलकर बेटी की तलाश शुरू की। पुलिस को जानकारी देते वक्त पीड़ित पिता की आंखें नम हो गईं। अन्य परिजनों ने किसी तरह पिता को संभाला।
 

19 नवंबर को था जन्मदिन, छीन लीं खुशियां
पीड़ित पिता ने बताया कि 19 नवंबर को वर्तिका का जन्मदिन था। बेटी के जन्मदिन के लिए वह तैयारी कर रहे थे। दिवाली से पूर्व हुई बेटी की मौत ने उनके परिवार की खुशियां छीन लीं।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच कराई जा रही है, सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed