फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Jayant Chaudhary said- there should be no objection to learning Hindi, said this about the language

Meerut: जयंत चाैधरी बोले-हिंदी सीखने पर नहीं होनी चाहिए कोई आपत्ति, भाषा को लेकर कही ये बात

Sat, 01 Mar 2025 01:28 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 01 Mar 2025 01:28 PM IST
सार

मेरठ को मिली स्वावलंबी महिला उद्यमिता केंद्र की सौगात। केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चाैधरी ने इसका उद्घाटन किया। कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के प्रशिक्षण केंद्र पर छात्राओं को कौशल निखारने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
Meerut: Jayant Chaudhary said- there should be no objection to learning Hindi, said this about the language
सीसीएसयू में जयंत चाैधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में महिलाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए शनिवार को स्वावलंबी महिला उद्यमिता केंद्र की सौगात मिली। केंद्र पर परिसर और कॉलेजों की छात्राओं को स्वालंबी बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह केंद्र कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय का पायलट प्रोजेक्ट है, जो कि विश्वविद्यालय में चलेगा। 

विज्ञापन


योजना का लोकार्पण करने के लिए सीसीएसयू के नेताजी सुभाष चंद्रबोस प्रेक्षागृह में पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने केंद्र का लोकार्पण कर विश्वविद्यालय के साथ एमओयू साइन किया। जयंत चौधरी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा की भाषा शत्रुता का हथियार नहीं मित्रता का माध्यम होना चाहिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Ajay Murder: पत्नी और साली ने रची साजिश, प्रेमी व उसके दोस्त ने मिलकर मार डाला... जानें दोनों बहनों का मोटिव

विज्ञापन
विज्ञापन

कैंपस में छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण देने के लिए नेशनल स्किल डवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएसडीसी) एकेडमी भी शुरू होगी। महिलाओं को प्रशिक्षित करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का यह केंद्र उत्तर क्षेत्र का मुख्य केंद्र होगा।

उत्तर प्रदेश में सीसीएसयू एवं बीएचयू में स्वावलंबी महिला उद्यमिता कार्यक्रम शुरू होने हैं। जयंती चौधरी ने सीसीएसयू में भौतिक रूप से जबकि उक्त अन्य केंद्रों पर वर्चुअल मोड में लोकार्पण किया। 

हिंदी सीखने पर नहीं होनी चाहिए कोई आपत्ति 
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्वारा हिंदी भाषा का विरोध करने पर जयंत चौधरी ने कहा कि अगर कोई हिंदी सीखना चाहता है तो उस पर किसी प्रकार का दबाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 600 महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। सीसीएसयू में डेढ़ सौ महिलाओं का इस योजना के लिए चयन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed