फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut is at number seven in the polluted cities of the country

स्मॉग का दिख रहा असर, एक्यूआई 253

Sat, 12 Oct 2019 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
Meerut is at number seven in the polluted cities of the country
देश के प्रदूषित शहरों में सातवें नंबर पर मेरठ
विज्ञापन

मोदीपुरम/मेरठ। दशहरा के बाद से शहर के प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को देश के प्रदूषित शहरों की सूची में मेरठ सातवें नंबर पर रहा। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 253 दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में स्मॉग और गहरा सकता है। इसका असर मेरठ के साथ आसपास के जिलों में भी रहेगा। लगातार गिर रही हवा की गुणवत्ता आने वाले दिनों में और भी खराब होगी। कई जगह कूड़ा जलाने से भी प्रदूषण बढ़ रहा है।
मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 75 व न्यूनतम 41 प्रतिशत दर्ज की गई है।
विज्ञापन

टॉप दस प्रदूषित शहरों की सूची
शहर एक्यूआई
यमुनानगर-298
ग्रेटर नोएडा-267
गाजियाबाद-264
सिरसा-264
मुजफ्फरनगर-264
नोएडा-262
मेरठ-253
हापुड़ 240
दिल्ली 216
बागपत 203
शहर में पॉल्यूशन का हाल
तेजगढ़ी 250
लिसाड़ी गेट 195
ट्रांसपोर्ट नगर 216
शॉप्रिक्स मॉल 235
खैरनगर चौराहा 192
गांधी आश्रम 207
एक्यूआई का मानक
50 तक एक्यूआई सही होता है। 50-100 तक संतोषजनक, 101-200 तक मध्यम, 201-300 तक खराब, 301-400 तक बहुत खराब, 401-500 तक सेहत के लिए खतरनाक माना जाता है।
वर्जन--
प्रदूषण से अस्थमा, टीबी और सांस के रोगी परेशान होने लगते हैं। ज़्यादा स्मॉग होने पर ऐसे मरीज घरों में ही रहने को मजबूर हो जाते हैं। प्रदूषित हवा इन रोगियों की दिक्कत बढ़ा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. वीरोत्तम तोमर, छाती एवं सांस रोग विशेषज्ञ
वर्जन===
दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। मानसून जा चुका है। अगले सप्ताह बारिश के कोई आसार नहीं हैं। न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे गिरेगा, जिस कारण ठंड बढ़ेगी।
-डॉ. एन. सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, आईआईएफएसआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed