फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Inspector shot by miscreants to free his partner in kankarkhera

Meerut: बदमाशों ने कार लूटी, नंबर बदला, GPS से ट्रैक हुए तो दरोगा मुन्नेश पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत नाजुक

Tue, 23 Jan 2024 01:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 23 Jan 2024 01:43 PM IST
सार

Meerut Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में अपराधियों को न पुलिस का खौफ है न कानून का डर। सोमवार देर रात कंकरखेड़ा में दरोगा को बदमाशों ने सीने में गोली मार दी। लूटी गई कार का पीछा करने पर वारदात को अंजाम दिया गया। बताया गया कि पकड़े गए साथी को छुड़ाने के लिए गोली मारी गई।

विज्ञापन
Meerut Inspector shot by miscreants to free his partner in kankarkhera
दरोगा मुन्नेश का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ में बदमाशों ने सोमवार देर रात एक बड़ी घटना को अंजाम दिया। यहां कंकरखेड़ा क्षेत्र में बदमाशों ने एक मंडप के बाहर से कार को लूट लिया। पुलिस द्वारा जीपीएस से कार ट्रैक कर पीछा किया गया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। बताया गया कि कंकरखेड़ा चौकी इंचार्ज ने एक बदमाश को पकड़ भी लिया लेकिन साथी को छुड़ाने के लिए बदमाश ने दरोगा पर गोली चला दी। वहीं वारदात से महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

Meerut Inspector shot by miscreants to free his partner in kankarkhera
कार - फोटो : Amar Ujala

बताया गया कि बदमाशों ने पिस्टल से दरोगा के सीने में गोली मारी। इसके बाद छुड़ाए गए साथी समेत फरार होने में कामयाब हो गए। वहीं दरोगा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। दरोगा की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut Inspector shot by miscreants to free his partner in kankarkhera
चौकी इंचार्ज मुनेश - फोटो : Amar Ujala

चौकी प्रभारी मुन्नेश सिंह कसाना पुत्र दीवान सिंह ग्राम बलिकापुरा, थाना चिरहाट आगरा के रहने वाले हैं। एक साल पहले गाजियाबाद से मेरठ आए। गाजियाबाद में एसओ भोजपुर रहे हैं। मेरठ में बिजली बंबा चौकी इंचार्ज भी रहे है। जुलाई से कंकरखेड़ा की हाईवे चौकी के इंचार्ज हैं। वह पहलवान भी हैं।

विज्ञापन

Meerut Inspector shot by miscreants to free his partner in kankarkhera
कार - फोटो : Amar Ujala
कंकरखेड़ा में बदमाशों द्वारा चलाई गोली के दौरान दरोगा मुन्नेश कुमार के साथ हेड कांस्टेबल परविंदर मलिक, हेड कांस्टेबल सचिन खिवाल व कांस्टेबल रविंद्र मौजूद था। वहीं अन्य दरोगा वह पुलिस फोर्स भी घटनास्थल पर पहुंच रहे थे। दरोगा सुनील कुमार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर दिया।

Meerut Inspector shot by miscreants to free his partner in kankarkhera
बरामद कार - फोटो : Amar Ujala

दरोगा पर गोली चलाने वाले बदमाशों ने लिसाड़ी गेट में जाकर गाड़ी की नंबर प्लेट को बदल दिया था। गाड़ी पर ओरिजिनल नंबर दिल्ली का था, बदमाशों ने यूपी 15 नंबर डाल दिया। हालांकि जीपीएस की मदद से पुलिस ने इन्हें ट्रैक कर लिया, लेकिन पुलिस के घिरते ही बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

Meerut Inspector shot by miscreants to free his partner in kankarkhera
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण - फोटो : Amar Ujala
वारदात की जानकारी पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण मौके पर पहुंचे। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की चार चार टीम लगाई गई हैं। वहीं, चौकी इंचार्ज की हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया गया कि लूट करने के बाद बदमाश लिसाड़ी गेट की तरफ भागे। जहां बदमाशों ने गाड़ी की असली नंबर उतार कर नकली नंबर प्लेट लगाई। कंकरखेड़ा पुलिस ने जीपीएस की मदद से बदमाशों की लोकेशन पता कर ली थी। इसके बाद बदमाश पुलिस से बचते हुए कंकरखेड़ा के लाल मोहम्मदपुर नाले के पास पहुंचे। जहां बदमाशों ने पुलिस को देखते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed