फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Innovation center will be built in CCSU campus, B.Ed colleges will be investigated

मेरठ : सीसीएसयू कैंपस में बनेगा नवाचार केंद्र, बीएड कॉलेजों की होगी जांच

Fri, 30 Sep 2022 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Meerut: Innovation center will be built in CCSU campus, B.Ed colleges will be investigated
मेरठ : सीसीएसयू कैंपस में बनेगा नवाचार केंद्र, बीएड कॉलेजों की होगी जांच
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू कैंपस में शोध को बढ़ावा देने के लिए नवाचार केंद्र के लिए कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। केंद्र के संचालन के लिए पांच लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। बृहस्पतिवार को कैंपस में हुई कार्य परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया है। जिन बीएड कॉलेजों की शिकायतें आ रही हैं, उनकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यपरिषद, परीक्षा समिति और प्रवेश समिति, और वित्त समिति की बैठक के कार्यव्रत की संपुष्टि की गई। बैठक में कैंपस के विभिन्न शैक्षणिक विभागों में चयन समिति की संस्तुति के आधार पर नियुक्ति करने का निर्णय लिया गया। गणित विभाग में वरिष्ठ आचार्य के पद पर प्रो. मृदुल कुमार गुप्ता, एसोसिएट प्रोफेसर पर डॉ. सरू कुमारी, अंग्रेजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर डॉ. भावना सिंह, अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पर डॉ. विनय पंवार, समाजशास्त्र में असिस्टेंट प्रोफेसर पर डॉ. नेहा गर्ग, भौतिक विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पर डॉ. विवेक कुमार नौटियाल शिक्षाशास्त्र में डॉ. जितेंद्र सिंह गोयल, माइक्रोबायोलॉजी विभाग में प्रोफेसर के पद पर डॉ. जितेंद्र सिंह, तथा इतिहास विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कृष्ण कुमार शर्मा का चयन किया गया।
विज्ञापन

संगठक राजकीय महाविद्यालय जेवर में प्राचार्य के पद पर डॉ. अनुज कुमार अग्रवाल तथा इसी पद हेतु प्रतीक्षा सूची में डॉ. गिरीश कुमार वत्स का चयन किया गया। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित नवाचार केंद्र के संचालन के लिए पांच लाख रुपये देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतिहास विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. गीता श्रीवास्तव द्वारा अपने पति स्वर्गीय डॉ. अनंत कुमार श्रीवास्तव के नाम पर एमए इतिहास में सर्वोच्च अंक प्राप्तकर्ता छात्र को स्वर्ण पदक दिए जाने का निवेदन किया गया था ,जिसे कार्य परिषद द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई। विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न बीएड कॉलेजों के संबंध में आ रही शिकायतों की जांच करने का निर्णय लिया गया। सात शोध छात्रों को शोध उपाधि प्रदान की गई।

बैठक में कार्य परिषद सदस्य डॉ. दर्शन लाल अरोड़ा, डॉ. अरुण सिंह, डॉ. हरिभाऊ खंडेकर, कुलसचिव धीरेंद्र कुमार वर्मा, वित्त अधिकारी रमेश चंद्र, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अश्वनी कुमार, प्रो. मृदुल कुमार गुप्ता, प्रो. हरे कृष्णा, डॉ. रमाकांत, प्रो. विजय मलिक, प्रो. एवी कौर, प्रो. संजय कुमार, प्रो. आरसी गुप्ता, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. दिव्यनाथ, डॉ. अर्चना मिश्रा, प्रो. प्रशांत कुमार एवं मितेंद्र कुमार गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed