{"_id":"616c7ed561d2c0386846ff1a","slug":"meerut-innocent-dead-due-to-falling-in-drain","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : नाले में गिरने से मासूम की मौत ,परिजनों में कोहराम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : नाले में गिरने से मासूम की मौत ,परिजनों में कोहराम
Mon, 18 Oct 2021 01:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:21 AM IST
सार
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के तारापुरी अबरार नगर का है मामला।
विज्ञापन
फाइजा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के तारापुरी अबरार नगर में घर के बाहर खेल रहीं मासूम की नाले में गिरने से मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र के पार्षद और नगर निगम द्वारा निर्माण ना किये जाने को लेकर क्षेत्र के लोगों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अबरार नगर अबरार नेता वाली गली निवासी फाजिल परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है। उसकी 8 माह की बेटी फाइजा करीब रात 10 बजे वॉकर से खेलते हुए अचानक घर के बाहर आ गई। और घर के बाहर बने नाले में गिर गई। नाले में गिरने से मासूम की मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया ।
विज्ञापन
त्रवासियों की भीड़ जमा हो गई। क्षेत्र वासियों ने पार्षद और नगर निगम को लेकर आक्रोश फूट गया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सालों से पुलिया टूटी पड़ी है । और नालों की सालों से सफाई नहीं हुई। जिसके चलते कई बार हादसे हो चुके हैं। हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। हादसे को लेकर क्षेत्र के लोगों ने सोमवार को नगर निगम का घेराव करने की बात कही है।
विज्ञापन