मेरठ: भाकियू कार्यकर्ता के साथ अभद्रता, जमकर हंगामा, टोल कराया फ्री, टोल टैक्स लेने को हुआ विवाद
भाकियू कार्यकर्ताओं ने टोल टैक्स को लेकर टोलकर्मी द्वारा अभद्रता कराने का आरोप लगाते हुए मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा पर हंगामा कर दिया। सूचना पर टोल अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से वार्ता की और आश्वासन दिया। जिस पर कार्यकर्ता शांत हुए और धरना समाप्त किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा पर सोमवार को मुजफ्फरनगर के एक भाकियू कार्यकर्ता की टोल टैक्स को लेकर टोलकर्मियों से नोकझोंक हो गई। जिसके बाद कार्यकर्ता ने मुजफ्फरनगर पहुंचकर पदाधिकारियों को जानकारी दी। दोपहर में मुजफ्फरनगर से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए टोल फ्री करा दिया।
बताया गया कि सोमवार सुबह मुजफ्फरनगर महावीर चौक निवासी विशाल कुमार अपनी गाड़ी लेकर सिवाया टोल प्लाजा पर पहुंचा। टोल पर पहुंचने के बाद उसने भाकियू कार्यकर्ता होने की बात कही। आरोप है कि टोलकर्मी टोल टैक्स लेने की जिद पर अड़े रहे।
यह भी पढ़ें: Meerut News Today 28 March: मेरठ समाचार | सुनिए शहर की ताजातरीन खबरे
कार्यकर्ताओं का आरोप था कि टोल कर्मियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। मुजफ्फरनगर पहुंचने के बाद कार्यकर्ता ने अपने पदाधिकारियों व अन्य कार्यकर्ताओं को मामले की जानकारी दी, जिस पर भाकियू में रोष फैल गया।
मुजफ्फरनगर से कार्यकर्ता एकत्रित होकर टोल पर पहुंचे और स्थानीय कार्यकर्ताओं को भी फोन पर जानकारी दी। टोल पर एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और धरना देते हुए टोल फ्री करा दिया। उन्होंने टोलकर्मियों व अधिकारियों के खिलाफ जमकर हंगामा किया।
हंगामे की सूचना पर पहुंची दौराला पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। परंतु, वह नहीं माने। टोल अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से वार्ता की और आश्वासन दिया। जिस पर कार्यकर्ता शांत हुए और धरना समाप्त किया। जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर योगेश शर्मा मेरठ जिला अध्यक्ष मनोज त्यागी समेत कार्यकर्ता धरने पर मौजूद रहे।