फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Inauguration of Shrimad Devi Bhagwat Katha with Kalash Yatra, Jagadguru Shankaracharya Avimukteshwaran

Meerut: कलश यात्रा संग श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ, कथावाचन करेंगे जगदगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

Fri, 28 Feb 2025 01:17 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 28 Feb 2025 01:17 PM IST
सार

मेरठ में कथावाचक जगदगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के नेतृत्व में पांच साै महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद देवी भागवत कथा का शुभारंभ किया गया।

विज्ञापन
Meerut: Inauguration of Shrimad Devi Bhagwat Katha with Kalash Yatra, Jagadguru Shankaracharya Avimukteshwaran
कलश यात्रा निकालती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा हाईवे स्थित योगीपुरम कॉलोनी में शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। कथावाचक जगदगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज हैं। यात्रा के दौरान 500 से अधिक महिलाओं ने सर पर कलश रखा। बैंड-बाजे की धुन पर कलश यात्रा निकाली गई।

विज्ञापन


महिलाएं भगवान शिव व मां भगवती के भजन को गाती हुई चल रही थीं। कलश यात्रा पर फूलों की वर्षा की जा रही थी। भगवान शिव के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। कलश यात्रा शिव मंदिर से शुरू होकर कॉलोनी के अंदर से जगह-जगह से निकली। भक्तों ने कलश यात्रा का जोरदार स्वागत किया।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed