{"_id":"66fb0bfc5378072d50063bc6","slug":"meerut-if-the-person-who-broke-the-doctor-s-head-is-not-caught-within-12-hours-there-will-be-a-strike-2024-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: डॉक्टर का सिर फोड़ने वाले 12 घंटे में नहीं पकड़े, तो मेडिकल में होगी हड़ताल, डॉक्टरों ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: डॉक्टर का सिर फोड़ने वाले 12 घंटे में नहीं पकड़े, तो मेडिकल में होगी हड़ताल, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
Tue, 01 Oct 2024 02:07 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 01 Oct 2024 02:07 AM IST
सार
जूनियर डॉक्टर मनीष का सिर फोड़ने वालों को पुलिस को 12 घंटे में गिरफ्तार करना होगा। ऐसा न होने पर जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाएं ठप होने पर रात के समय परेशान मरीज और तीमारदार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेडिकल इमरजेंसी में जूनियर डाक्टर मनीष पर हमले से अन्य डाक्टरों में आक्रोश है। वहीं, डाक्टरों ने काम ठप कर मरीजों व तीमारदारों का प्रवेश रोक दिया। इससे इमरजेंसी में लाए गए मरीजों व उनके तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। देर रात तक सीनियर डाक्टर और पुलिस अधिकारी जूनियर डॉक्टर को समझाने में जुटे रहे लेकिन वे गिरफ्तारी की मांग करते रहे।
विज्ञापन
रात नौ बजे महिला की मौत के बाद मेडिकल इमरजेंसी में दोनों पक्षों हुई मारपीट के बाद जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद परिजन महिला का शव छोड़कर चले गए। वहीं, जूनियर डाक्टरों ने काम ठप कर दिया। पुलिस ने जूनियर डाक्टरों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वे नहीं माने। प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धीरज बालियान, डॉ. ज्ञानेश्वर टांक मौके पर पहुंचे और जूनियर डॉक्टरों को समझाने का प्रयास किया। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. साक्षी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को 12 घंटे का समय दिया है। यदि गिरफ्तारी नहीं होती तो जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा पर सवाल, नहीं था सुरक्षाकर्मी
मेडिकल की इमरजेंसी में इस घटना को देखते हुए डॉक्टरों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया। एकत्र हुए चिकित्सकों का कहना था कि घटना के वक्त सुरक्षाकर्मी मौके पर नहीं था। पहले भी इस तरह की घटनाओं के बाद सुरक्षा की मांग की जा चुकी है। लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। घटना की शिकायत एसएसपी से की जाएगी। डाक्टरों की सुरक्षा के लिए मेडिकल कालेज इमरजेंसी के बाहर स्थायी पुलिस चेक पोस्ट की मांग की जाएगी।

डॉक्टरों को समझाएंगे : प्राचार्य
प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता का कहना है कि कॉलेज प्रशासन की ओर से जूनियर डाक्टर की मांग है कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। घटना के विरोध में उन्होंने कार्य का बहिष्कार किया है। समझाने का प्रयास जारी है।