{"_id":"615990b28ebc3e1a244e2658","slug":"meerut-ia-khan-a-lieutenant-in-ncc-and-chemistry-teacher-died-treatment-was-going-on-in-aiims","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं रहे कैप्टन अंकल: एनसीसी में लेफ्टिनेंट व केमिस्ट्री के शिक्षक आईए खान का निधन, एम्स में चल रहा था इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं रहे कैप्टन अंकल: एनसीसी में लेफ्टिनेंट व केमिस्ट्री के शिक्षक आईए खान का निधन, एम्स में चल रहा था इलाज
Sun, 03 Oct 2021 04:44 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 03 Oct 2021 04:44 PM IST
सार
मेरठ में एनसीसी में लेफ्टिनेंट और मेरठ के फैज-ए-आम इंटर कॉलेज में केमिस्ट्री के शिक्षक आईए खान का आज शाम निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
विज्ञापन
आई ए खान (दाएं), फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एनसीसी में लेफ्टिनेंट और मेरठ के फैज-ए-आम इंटर कॉलेज में केमिस्ट्री के शिक्षक आईए खान का आज शाम निधन हो गया। उन्होंने 60 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। बताया गया कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित थे। दिल्ली के एम्स में उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
आई खान को लोग कैप्टन अंकल के नाम से जानते थे। उन्होंने समाज सेवा के लिए अनेक कार्य किए। वह कूड़ा बीनने वालों के बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा भी देते थे। उनके निधन पर कॉलेज प्रबंधन में शोक की लहर है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मिशन 2022: चुनाव से पहले किसानों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में सरकार, इन फैसलों पर चल रहा विचार
विज्ञापन