{"_id":"61b702c5588846078a149e79","slug":"meerut-husband-evicted-wife-from-home-with-eight-day-old-child-asked-for-son-dna-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: पति ने आठ दिन के बच्चे के साथ पत्नी को घर से निकाला, कहा- बेटे का कराऊंगा डीएनए टेस्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: पति ने आठ दिन के बच्चे के साथ पत्नी को घर से निकाला, कहा- बेटे का कराऊंगा डीएनए टेस्ट
Mon, 13 Dec 2021 01:52 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:52 PM IST
सार
मेरठ के कंकरखेड़ा में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी को आठ दिन के बच्चे के साथ घर से बाहर निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता का कहना है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति और ससुराल वालों ने उसे नवजात बच्चे के साथ घर से निकाल दिया। पति ने बच्चे को नाजायज बताते हुए उसके डीएनए टेस्ट कराने की मांग की है।
विज्ञापन
एसएसपी प्रभाकर चौधरी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं की तो एक युवक ने आठ दिन के नवजात को नाजायज बताकर पत्नी को घर में नहीं घुसने दिया और डीएनए टेस्ट कराने की बात कही। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
कंकरखेड़ा के डबल स्टोरी निवासी विवाहिता का निकाह दो साल पहले लखीपुरा लिसाडी गेट के युवक से हुआ था। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में पचास हजार रुपये और मोटरसाइकिल की मांग करते थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हस्तिनापुर: मिहिर भोज के बोर्ड को लेकर विवाद तेज, भड़काऊ भाषण देने पर गुर्जर समाज के दो नेताओं पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विरोध पर करीब 9 दिन पहले उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। चार दिसंबर को महिला ने अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया। उसने पति को खबर दी लेकिन कोई देखने नहीं आया। बाद में अस्पताल से डिस्चार्ज कराने के मायके वाले उसको ससुराल छोड़ने पहुंचे तो उन्होंने मारपीट की और घर में नहीं घुसने दिया।
नरगिस ने बताया कि इसका शौहर नवाजत बेटे को भी अपनाने से इंकार कर रहा है। रविवार को लिसाड़ी गेट थाने पहुंची विवाहिता ने पति व ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग हैं। उधर, सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।