फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut husband beaten his wife brutaly on the road

शर्मनाक: पत्नी को सरेराह पीटा, कपड़े फाड़े, बाल पकड़कर घसीटा, शराबी पति को मनचला समझकर धुना 

Thu, 09 May 2019 11:51 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 09 May 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
Meerut husband beaten his wife brutaly on the road
प्रतीकात्मक तस्वीर

यूपी के मेरठ में तेजगढ़ी पुलिस चौकी के पास बुधवार को शराब के नशे में एक युवक ने अपनी पत्नी से बीच सड़क पर मारपीट कर दी। यही नहीं शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी को बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा और उसके कपड़े फाड़ दिए। 

विज्ञापन


यहां तक कि पति ने गला दबाकर पत्नी को जान से मारने की कोशिश की। भीड़ ने युवक को दबोच लिया और मनचला समझकर जमकर पीटा। आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शादी 20 जनवरी 2012 को दिल्ली के भजनपुरा निवासी युवक से हुई थी। शादी के छह महीने बाद से ही दंपती अलग-अलग रहने लगा। फिलहाल महिला मेरठ के गंगा प्लाजा में चार्टर्ड अकाउंटेंट के यहां जॉब कर रही है और जागृति विहार में किराए पर रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को महिला तेजगढ़ी चौराहे से पैदल ही कमरे पर जा रही थी। तेजगढ़ी चौराहे के पास उसका पति नशे की हालत में मिला। कुछ बातचीत हुई और फिर युवक ने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। तभी वहां से गुजर रहे मेरठ कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दुष्यंत तोमर और विवि की छात्रसंघ की पूर्व उपाध्यक्ष मीनल गौतम ने यह देखा, तो रुक गए। 

विवि के नेताओं और भीड़ ने युवक को मनचला समझकर धुन दिया। सूचना पर मेडिकल पुलिस पहुंची और आरोपी को थाने भेज दिया। वहां से उसे घायल अवस्था में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। 

महिला ने पति के खिलाफ अपहरण और हत्या का प्रयास करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने रोते हुए बताया कि पति ने उसके कुछ फोटो भी फेसबुक पर वायरल करके बदनाम करने की कोशिश की है।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed