Meerut: विवाहिता की मौत मामले में पति गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश तेज
मेरठ के ग्रेटर पल्लवपुरम में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के ग्रेटर पल्लवपुरम में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
पति को देर रात किया गिरफ्तार
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मोहनपुरी निवासी मुकुल कुमार की तहरीर पर पति अमन गुप्ता सहित ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने मंगलवार देर रात कार्रवाई करते हुए आरोपी पति अमन गुप्ता को पल्हैड़ा फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें: Meerut Court Bomb Threat: कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया परिसर, अंदर आने पर लगी रोक; सुरक्षा कड़ी
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि सोमवार को ग्रेटर पल्लवपुरम स्थित घर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।