फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Hastinapur Sanctuary will remain half scope will be reduced to 1095 in five districts

Meerut: हस्तिनापुर सेंक्चुरी रह जाएगी आधी, नए परिसीमन में हुआ बड़ा बदलाव, ये 15 गांव होंगे बाहर

Fri, 11 Nov 2022 04:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 11 Nov 2022 04:29 PM IST
सार

हस्तिनापुर सेंक्चुरी का नया नक्शा तैयार किया गया है। 2073 वर्ग में फैली सेंक्चुरी का अब दायरा घट कर 1095 वर्ग किमी रह जाएगा। हस्तिनापुर और परिक्षतगढ़ के 15 गांव बाहर कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Meerut Hastinapur Sanctuary will remain half scope will be reduced to 1095 in five districts
हस्तिनापुर सेंक्चुअरि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हस्तिनापुर में वन विभाग ने 2073 वर्ग किलोमीटर में फैली हस्तिनापुर सेंक्चुरी का नया नक्शा तैयार किया है। नए परिसीमन के बाद सेंक्चुरी का भूभाग पहले से आधा करीब 1095 वर्ग किलोमीटर रह जाएगा। हस्तिनापुर और परीक्षितगढ़ के 15 गांव बाहर किए गए हैं।

विज्ञापन


हस्तिनापुर सेंक्चुरी अभी तक पांच जिलों बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अमरोहा, हापुड़ में फैली है। वन विभाग के क्षेत्रीय रेंजर नवरत्न सिंह ने बताया कि सेंक्चुरी क्षेत्र में अभी तक 129 गांव शामिल थे। नए परिसीमन में 114 गांव शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


हस्तिनापुर और परीक्षितगढ़ के 15 गांव को बाहर किया गया है। 88 गांव पूर्ण रूप से और 26 गांव आंशिक रूप से शामिल है। इन पर वन अधिनियम के सभी नियम लागू होंगे। सभी 114 गांवों का वन विभाग ने नक्शा तैयार कर लिया है। शासन से अनुमति मिलते ही परिसीमन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ा संकट : चार करोड़ के घाटे में MCTCL, टायर घिसे तो डिपो में खड़ी कर दीं वोल्वो बसें

ये गांव हुए बाहर 
हस्तिनापुर से मोड खुर्द, तजपुरा, इकवारा, गढ़ी, अकबरपुर गढ़ी के साथ दो गांव गैर आबाद हैं। इनमें बस्सी विरान और नाइ पुट्ठा है। वहीं आठ गांव परीक्षितगढ़ के बाहर किए गए हैं।

नए परिसीमन में जिलों का भूभाग 
बिजनौर 22798.39 हेक्टेयर
मुजफ्फरनगर 28619.64 हेक्टेयर 
मेरठ 35111.85 हेक्टेयर
अमरोहा 19535.82 हेक्टेयर
हापुड़ 5429.31 हेक्टेयर
कुल - 109495.01 हेक्टेयर भूमि 

बिजनौर पर होगा सर्वाधिक असर
वन विभाग अधिकारियों के अनुसार, हस्तिनापुर सेंक्चुरी के नए परिसीमन का सबसे ज्यादा प्रभाव बिजनौर पर होगा। यहां के सबसे ज्यादा गांव सेंक्चुरी से बाहर किए गए हैं। इस पर अधिकारी मंथन कर रहे हैं। वहां की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें: बागपत : बुखार का कहर, बच्ची की मौत से गांव में मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

डीएफओ का वर्जन
हस्तिनापुर सेंक्चुरी का नया नक्शा तैयार कर लिया गया है। शासन से अनुमति मिलते ही परिसीमन शुरू कर दिया जाएगा। - राजेश कुमार, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed