{"_id":"628e11b7b21da1186961ec8d","slug":"meerut-harassment-is-being-done-in-encroachment-campaign-says-traders","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut : व्यापारी बोले- अतिक्रमण अभियान में किया जा रहा उत्पीड़न, 40 साल से नगर निगम नहीं दे सका पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut : व्यापारी बोले- अतिक्रमण अभियान में किया जा रहा उत्पीड़न, 40 साल से नगर निगम नहीं दे सका पार्किंग
Wed, 25 May 2022 04:53 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 25 May 2022 04:53 PM IST
सार
मेरठ में व्यापारियों ने नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध जताते हुए ज्ञापन दिया। व्यापारियों का कहना है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है। कहा कि नगर निगम और एमडीए 40 साल से व्यापारियों को पार्किंग नहीं दे सके। अपनी मांगों को लेकर व्यापारियों ने मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
व्यापारी मेरठ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त व्यापार समिति का एक प्रतिनिधिमंडल शहर में जाम की समस्या और अतिक्रमण अभियान में किए जा रहे व्यापारी उत्पीड़न के संबंध में मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह से मिला। 40 साल से नगर निगम व एमडीए के द्वारा शहर को कोई पार्किंग न उपलब्ध कराने पर विरोध प्रकट किया गया।
विज्ञापन
बेगमपुल व्यापार संघ के संरक्षक मुकुल सिंघल ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश अनुसार आपके द्वारा मेरठ मण्डल को जाम से मुक्ति दिलाए जाने हेतु अवैध टेंपो स्टैंड, अवैध पार्किंग हटाए जाने के निर्देश दिए गए। नगर निगम, प्रवर्तन दल, ट्रैफिक व सिविल पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम पिछले दो दिनों से सड़क पर अतिक्रमण हटाए जाने की आड़ में दुकानों पर आए ग्राहक व व्यापारी के वाहनों के चालान काटने का काम कर रही है। मेरठ के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले दो दिन से यह संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। बड़ी संख्या में वाहनों के चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: कूड़ेदान में फंसा सांड का सिर, कई घंटे मचाया उत्पात, राहगीरों को जमकर दौड़ाया और फिर...
विज्ञापन
महामंत्री दीपक सिंघल ने कहा कि व्यापारियों के वाहन और उनके यहां आने वाले ग्राहकों के वाहन दुकान के आगे कच्चे मार्ग पर खड़े होने पर भी उनका चालान संयुक्त टीम काट रही है।
महामंत्री विपुल सिंघल ने कहा कि मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा पिछले 40 वर्षों से अधिक समय में किसी भी प्रकार की कोई पार्किंग विकसित नहीं की है।
पीएल शर्मा रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय गोयल ने कहा कि दुकानदार किसी भी दशा में अपनी दुकान के अंदर अपनी अथवा ग्राहक की पार्किंग की व्यवस्था नहीं कर सकता। पार्किंग स्थल बाजारों में विकसित न होने के कारण ग्राहक अथवा व्यापारी अपने वाहन को सड़क से हटाकर कच्चे में पार्क करता है।
मेरठ मंडप एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि अवैध पार्किंग के नाम पर भविष्य में व्यापारी व जनता के वाहनों के बेवजह चालान न काटे जायें तथा इस अभियान के तहत काटे गए चालानों को रद्द करा कर उनको राहत दी जाए।
इस मौके पर सुशील रस्तोगी, राजेश सिंघल, सुबोध गुप्ता, गिरीश मित्तल, अतुल बंसल, मदन लाल अग्रवाल, राजन बंसल, आशुतोष शर्मा, अरविंद सैनी, विवेक शर्मा, राहुल छाबड़ा रहे।