{"_id":"5e54c6ba8ebc3ef3b625cf25","slug":"meerut-hapur-lok-sabha-mp-rajendra-agarwal-surrenders-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ के भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कोर्ट में किया सरेंडर, ये था मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ के भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कोर्ट में किया सरेंडर, ये था मामला
Tue, 25 Feb 2020 12:34 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 25 Feb 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
कानून के उल्लंघन के मुकदमे में मेरठ के भाजपा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने मंगलवार को विशेष न्यायधीश पंकज मिश्रा की स्पेशल कोर्ट में सरेंडर किया।
विज्ञापन
घटना एक फरवरी 2012 की मेरठ के नौचंदी थाने की है। एसओ अलका सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि भाजपा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, सोमेन्द्र तोमर सहित अन्य नेता सभा कर रहे थे। प्रशासन से सभा की अनुमति नहीं थी। निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद नारेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने कानून और आचार संहिता के उल्लंघन की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। एक अन्य मामला मेरठ रेलवे स्टेशन का है। आरोप है कि सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने अपने समर्थकों के साथ ट्रेन रोक कर रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की थी।
विज्ञापन