फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Half-Burnt Unidentified Body Found in Sardhana Forest, Police Investigating

Meerut: सरधना में जंगल से मिला अधजला अज्ञात शव, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका

Tue, 06 Jan 2026 02:44 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 06 Jan 2026 02:44 PM IST
सार

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गांव अक्खेपुर के जंगल में सोमवार रात एक अधजला अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस हत्या कर शव जलाने की आशंका जता रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Meerut: Half-Burnt Unidentified Body Found in Sardhana Forest, Police Investigating
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गांव अक्खेपुर के जंगल में सोमवार रात सड़क किनारे एक अधजला अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव की स्थिति देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना
ग्रामीणों ने राधना–सकोती मार्ग पर अक्खेपुर के जंगल में शव पड़ा देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: शाम को चूके तो अगली सुबह किया कत्ल... 15 दिन पहले लिखी थी भाई की हत्या की पटकथा; दुष्यंत को पछतावा नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे खंगालने की तैयारी
बताया गया है कि घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस अब इन कैमरों की फुटेज खंगालने की तैयारी कर रही है, ताकि घटना से जुड़े सुराग मिल सकें।

हत्या कर शव जलाने की आशंका
स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर पहचान छिपाने और सबूत मिटाने की नीयत से शव को जलाकर जंगल में फेंका गया है। हालांकि पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने की बात कह रही है।

पुलिस का बयान
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed