Meerut: फर्जी सोसायटी बनाकर 250 करोड़ की सरकारी जमीन बेची, आवास विकास परिषद के ऑडिट में खुली पोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में फर्जी सोसायटी बनाकर 250 करोड़ की सरकारी जमीन बेचने के मामले में तीसरा मुकदमा सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें भूमाफिया रमेश चंद यादव, साला नरेश यादव और बेटे अंकुर यादव सहित 42 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। इस मामले में भूमाफियाओं के अलावा संबंधित विभाग के अधिकारियों की भूमिका भी मिली है। पुलिस दो मुकदमे कंकरखेड़ा थाने में पहले ही दर्ज कर चुकी है, जिसमें नामजद नरेश यादव को आठ दिन पहले जेल भेजा जा चुका है।
सेंट्रल बैंक के कर्मचारियों की गृह निर्माण सहकारी समिति है, जो कि उपनिबंधक सहकारी समिति मेरठ मंडल द्वारा 1988 से पंजीकृत है। इस समिति की कंकरखेड़ा स्थित नंगलाताशी में हाउसिंग सोसायटी की जमीन है।
आरोप है कि कंकरखेड़ा निवासी भूमाफिया रमेश चंद यादव और उनके परिवार ने सेंट्रल बैंक के कर्मचारियों की फर्जी सोसायटी बनाकर नंगलाताशी की करीब 250 करोड़ कीमत की सरकारी जमीन संबंधित विभाग के अधिकारियों से साठगांठ कर अपने परिचितों को बेच दी। इस मामले में करीब 20 दिन पहले कंकरखेड़ा निवासी गुलवीर सिंह की तहरीर पर सीओ दौराला द्वारा जांच की गई।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: रुड़की लिंक नहर की पटरी टूटी, सैंकड़ों बीघा फसल बर्बाद, अधिकारियों पर लगे गंभीर आरोप
गुरुवार शाम दूसरा मुकदमा लेखपाल की तहरीर पर अखिलेश गोयल के खिलाफ दर्ज हुआ है। उच्चस्तर पर मामले की जांच कराई गई। जिसमें पता चला कि फर्जी सोसायटी बनाकर नंगलाताशी में सेंट्रल बैंक की हाउसिंग की जमीन भूमाफियाओं ने बेच दी। मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में पहुंचा।
अब आवास विकास परिषद लखनऊ द्वारा जांच की गई और उनके सचिव की तहरीर पर सिविल लाइन थाने में रमेश चंद यादव, नरेश चंद यादव और अंकुर यादव सहित 42 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत दर्ज किया गया है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि 250 करोड़ की सरकारी जमीन पर कब्जा करने के मामले में नामजद नरेश को 12 जनवरी को जेल भेज दिया था।
इन पर दर्ज हुआ मुकदमा
एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि रमेश चंद यादव, नरेश चंद यादव, अंकुर यादव, वीरपाल सिंह, इंद्राणी कंसल, पूनम, राधेश्याम, राजेंद्र, योगेश, मनोज वर्मा, रामकुमार शर्मा, हीमनी वरेलिया, हेमंत यादव, भावना यादव, दिनेश यादव, रजत, आशा देवी, संदीप यादव, कृष्णा यादव, निशांत यादव, शशी यादव, कमलेश यादव, अशोक यादव, शुभम यादव, निशा यादव, शीला, गौरव, चंद्र मोहन गौतम, नीलम, गरिमा, विश्वेंद्र गौतम, मेवाराम, यशपाल पंवार, निखिल पंवार, पीयूष पंवार, सत्यपाल सिंह, निर्मला, नेहा, तुषार पंवार, राजेश मिश्रा, शशांक मिश्रा और अंकित यादव आदि नामजद हैं।