फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut girls sexual harassment case reached to Home Ministry and the Women's Commission

बच्चियों से दरिंदगी: परिजनों को पैसे देकर हमदर्दी का ढोंग करता था हैवान, गृह मंत्रालय पहुंचा मामला

Sun, 05 May 2019 11:03 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 05 May 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
Meerut girls sexual harassment case  reached to Home Ministry and the Women's Commission
पुलिस के दबोचने पर खुद को छुड़ाने की कोशिश करता आरोपी - फोटो : अमर उजाला

बच्चियों के परिजनों को चंद रुपये देकर हमदर्दी का ढोंग करने वाले हैवान विमल चंद की पोल एक के बाद एक खुलने लगी हैं। मलिन बस्ती में रहने वाली बच्चियों को विमल चंद हवस का शिकार बनाता था।

विज्ञापन


पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि एक बच्ची के परिवार को 60 हजार और दूसरी बच्ची के परिवार को हैवान ने 90 हजार रुपये देकर उनके मुंह पर ताला लगाया था। काउंसिलिंग में बच्चियों और उसके परिजनों ने यह बातें बताई हैं। 
विज्ञापन


हैवानियत की शिकार हुई तीन बच्चियों से महिला पुलिस व चाइड लाइन की टीम तीन दिनों से आशा ज्योति केंद्र में काउंसिलिंग कर रही हैं। जिसमें हैवान विमल चंद के राज खुल रहे हैं। जिसमें बताया कि विमल चंद मेडिकल और नौचंदी क्षेत्र की मलिन बस्ती में रहने वाली बच्चियों का शिकार करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके परिवार वालों से बच्चियों के प्रति हमदर्दी जताता था। बच्चियों के जरिये उनके घर वालों को पैसा पहुंचाता था। लेकिन अंदाजा नहीं था कि वो उनकी मासूम बेटियों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है।   

गृह मंत्रालय व महिला आयोग तक पहुंचा मामला
जागृति विहार में बच्चियों से दरिंदगी का मामला गृह मंत्रालय व महिला आयोग तक पहुंच गया। इस मामले में मेरठ पुलिस ने दोनों जगह पर शनिवार को रिपोर्ट भेज दी। सामाजिक कार्यकर्ता लोकेश खुराना ने इस मामले में हाईकोर्ट में एक रिट दायर करने की बात कही है। 

जेल में बदलता रहा करवट
हैवान विमल चंद की शुक्रवार रात जेल में कटी। वरिष्ठ अधीक्षक जेल बीडी पांडेय ने बताया कि जेल में आरोपी रात भर करवट बदलता रहा। उसे सामान्य बैरक में रखा गया है। रात में जेल में उसने दो रोटी व दाल खाई।

एक बच्ची के परिजन भी सामने
चौथे दिन शनिवार को एक पीड़ित बच्ची के परिजन भी पुलिस के पास पहुंचे। महिला पुलिस को ही बच्ची ने आपबीती बताकर हैवान विमलचंद के घिनौने कारनामे बताए। जिस पर पुलिस ने एक और मुकदमा लिखने की बात कही है। पुलिस ने बच्ची और उसके परिजनों की भी काउंसिलिंग की है। उक्त बच्ची के परिजनों ने आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। 

17 मुकदमे होंगे दर्ज
पुलिस के मुताबिक अभी तक पीड़ित चार बच्चियां सामने आई हैं। जिसमें एक बच्ची की मां की तरफ से केस दर्ज हुआ था। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और बयानों के मुताबिक 17 बच्चियों से दरिंदगी होने की बात सामने आई है। इन सभी बच्चियों की तलाश चल रही है। इनकी काउंसिलिंग कराई जाएगी। सभी बच्चियों की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।   

बहुत खराब था विमल का आचरण 
हैवान विमल एलआईसी से सहायक प्रशासनिक पद से रिटायर्ड है। उसकी पोल खुलने पर एलआईसी के अधिकारियों ने विमल के बारे में बताया है। उनका कहना है कि विमल का आचरण पहले से ही खराब था। महिलाओं के प्रति बुरी नीयत रखता था। इसको लेकर एलआईसी में पहले कई बार विमल से मारपीट भी हुई। रिटायरमेंट और फिर पत्नी की मौत के बाद उसने यह घिनौनी हरकत और बढ़ा दी। 

बयानों पर टिका केस 
एसएसपी नितिन तिवारी के मुताबिक हैवान विमलचंद को सजा दिलाने के लिए पुलिस हर प्रयास करेगी। मजबूत विवेचना होगी। बच्चियों का मेडिकल परीक्षण कराने की प्रक्रिया चल रही है। एक बच्ची के 164 के बयान हो चुके हैं जबकि दो बच्चियों के बाद में होंगे। जोकि बहुत महत्वपूर्ण हैं। मुकदमे के आधार पर पीड़ित तीनों बच्चियों की काउंसिलिंग कराई जा रही है। ताकि बच्चियां हैवान की असलियत की पोल 164 के बयानों में खोलें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed