फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: girl threatened to death, complained to SSP office with farmer leaders

Meerut : मूकबधिर को दबंगों ने दी जान से मारने की धमकी, किसान नेताओं संग SSP दफ्तर पहुंचकर की शिकायत

Sat, 02 Jul 2022 05:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 02 Jul 2022 05:34 PM IST
सार

मेरठ में दंबंगों द्वारा परिवार को डराए-धमकाए जाने के मामले को लेकर पीड़िता बहन ने किसान नेताओं के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंचकर की शिकायत की।  युवती ने कप्तान से भाई की सुरक्षा और अपराधियों के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है।

विज्ञापन
Meerut: girl threatened to death, complained to SSP office with farmer leaders
एसएसपी को शिकायत पत्र सौंपते किसान नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में दंबंगों द्वारा डराए-धमकाए जाने के मामले को लेकर एक युवती भारतीय किसान यूनियन तोमर समूह के पदाधिकारियों के साथ शनिवार को कप्तान से मिलने पहुंची। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


युवती ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि उसके मूकबधिर भाई यश शर्मा से शिवा नामक व्यक्ति ने 28 जून को बेवजह मारपीट कर दी। इसके बाद युवती ने भाई से मारपीट की शिकायत मवाना थाने में की मगर पुलिस ने एक्शन नहीं लिया। इसके बाद 30 जून को फिर दबंगों ने भाई को तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दे दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Suicide: प्रेमी ने चौखट पर खाया जहर तो शव जंगल में फेंक आई प्रेमिका, फिर पसीजा दिल, पांच दिन बाद किया ये काम
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित बहन ने एसएसपी को बताया कि पुलिस ने अभी तक घटना पर एक्शन नहीं लिया है। युवती ने कहा कि पुलिस ने अब तक अपराधियों को पकड़ने का प्रयास भी नहीं किया है, और वे लगातार युवती के भाई को धमका रहे हैं। 

युवती ने कप्तान को बताया कि दरोगा धर्मेंद्र और संदीप से उसने अपने भाई पर शिवा द्वारा हमला किया जाने की शिकायत की थी। इन लोगों ने शिकायत पर एक्शन लेने के बजाय पुलिस ने युवती के साथ गलत व्यवहार भी किया। युवती ने कप्तान से भाई की सुरक्षा और अपराधियों के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed