फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Girl Found Beheaded in Canal, Identity Revealed, Honor Killing Suspected

Meerut: रजबहे में मिला छात्रा का सिर कटा शव, घर से निकली थी स्कूल जाने, लौटी तो लाश बनकर! ऑनर किलिंग की आशंका

Thu, 05 Jun 2025 05:36 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 05 Jun 2025 05:36 PM IST
सार

मेरठ के बहादुरपुर गांव के रजबहे में सिर कटी छात्रा की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी पहचान 12वीं की छात्रा के रूप में हुई है। ऑनर किलिंग की आशंका जताते हुए पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Meerut Girl Found Beheaded in Canal, Identity Revealed, Honor Killing Suspected
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव स्थित रजबहे में गुरुवार को एक छात्रा की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव को खेतों में सिंचाई कर रहे एक किसान ने देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के खेतों और पानी में सिर की तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिल सकी।

विज्ञापन


छात्रा की पहचान दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी के रूप में हुई, जो इंटरमीडिएट की छात्रा थी। पुलिस के अनुसार, वह बुधवार सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नरगिस खान की संपत्ति का खुलासा: लग्जरी कारों, बार, पेट्रोल पंप व करोड़ों की भूमि, सपा सरकार में बोलती थी तूती 

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा के पिता सीआरपीएफ में तैनात हैं। सूचना मिलने पर छात्रा की मां और भाई परतापुर थाने पहुंचे, जहां शव की पुष्टि होते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पुलिस ने मामले में महरौली गांव के युवती के मामा और दो ममेरे भाइयों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। एक स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद की गई है, जो घटना से जुड़ी हो सकती है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रा की मां महरौली की ही रहने वाली हैं और छात्रा का शव भी महरौली से लगभग तीन किलोमीटर दूर बरामद हुआ है। पुलिस को संदेह है कि मामला ऑनर किलिंग का हो सकता है।

फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed