फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Gas cylinder exploded with explosion in Lisadi gate, house collapse, many injured

Meerut: धमाके के साथ फटा गैस सिलिंडर, तीन मकान गिरने से दहला इलाका, महिला समेत दो की मौत, 10 घायल

Mon, 27 Jun 2022 04:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 27 Jun 2022 04:58 PM IST
सार

मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में एक मकान में धमाके के साथ रसोई गैस सिलिंडर फटने से मकान गिर गया। मकान गिरने से महिला समेत दो की मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मलबे में दबे लोगों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Meerut: Gas cylinder exploded with explosion in Lisadi gate, house collapse, many injured
फटा गैस सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लिसाड़ीगेट में सोमवार दोपहर को एक मकान में गैस सिलिंडर फटने से हुए एक दर्दनाक हादसे में कई लोग घायल हो गए। बताया गया कि समर गार्डन के 60 फुटा रोड पर एक मकान में रसोई गैस सिलिंडर धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि तीन मकान गिर गए और घर में मौजूद सदस्य मलबे में दब गए। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस जेसीबी की सहायता से मलबा हटवाकर घायलों को निकालकर अस्पताल में भर्ती करा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में सोमवार शाम को इंतजार के मकान में गैस सिलिंडर फटने से तीन मकान एक साथ जमींदोज हो गए। हादसे में एक महिला समेत दो की मौत हुई है, जबकि 10 लोग मलबे में दबकर घायल हुए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़े़ं: BKU Mahapanchayat: ऊर्जा भवन पर गरजे किसान, नरेश टिकैत बोले- वादों से मुकर रही सरकार, नलकूपों पर नहीं लगने देंगे मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि धमाका इतना भीषण था कि दूर तक इलाका दहल गया। आसपास के लोग भी अपने घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर कई थानों की पुलिस व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू कराया।

पुलिस के अनुसार मकान में रसोई गैस सिलिंडर फटने की सूचना मिली थी। धमाके के बाद इंतजार, सरफराज और आदिल के मकान सहित तीन मकान गिरे हैं। जिनमें दर्जन भर लोग दबकर घायल हुए हैं। आसपास के थाने से पुलिस व दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य कराया है। मलबे में अभी10 लोगों के दबे होने की आशंका है। मलबा हटाने के लिए जेसीबी लगाई गई है। महिला समेत दो लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है।

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। पटाखों में विस्फोट होने से मकान गिरे हैं। हालांकि पुलिस ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है। राहत-बचाव कार्य जारी है। मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed