{"_id":"66f9731c962652f58709ed85","slug":"meerut-gang-rape-in-hotel-blackmail-by-making-nude-video-know-who-is-implicated-when-the-video-goes-viral-2024-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: होटल में सामूहिक दुष्कर्म, न्यूड वीडियो बना किया ब्लैकमेल, वीडियो वायरल होने पर जानें कौन-कौन फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: होटल में सामूहिक दुष्कर्म, न्यूड वीडियो बना किया ब्लैकमेल, वीडियो वायरल होने पर जानें कौन-कौन फंसा
Sun, 29 Sep 2024 09:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 29 Sep 2024 09:03 PM IST
सार
एक गांव निवासी दलित युवती से अनिकेत और कुलप्रीत ने होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। तीसरे आरोपी अंकित ने भी पीड़िता को ब्लैकमेल कर उत्पीड़न किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किठौर क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित युवती से दो आरोपियों अनिकेत और कुलप्रीत ने होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। दो साल तक आरोपी पीड़िता की वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करते रहे। वीडियो वायरल होने पर तीसरे आरोपी अंकित ने पीड़िता को ब्लैकमेल किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट, आईटी एक्ट आदि की धारा में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला ने किठौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति की मौत हो चुकी है। उसकी बेटी किसी काम से करीब दो साल पूर्व परीक्षितगढ़ गई थी। तभी दो युवकों ने उसकी बेटी को धमकी देकर रोक लिया। आरोपी नशीली वस्तु सुंघाकर पीड़िता को किठौर के एक होटल में ले गए, जहां आरोपियों ने पीड़िता को धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों ने यहां पीड़िता की न्यूड वीडियो बना ली। किसी से शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करते रहे। आरोपियों की बात न मानने पर पीड़िता का वीडियो वायरल कर दिया। इस वीडियो के जरिये अंकित ने भी पीड़िता को ब्लैकमेल किया। पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती सुना दी। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को शिकायत कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है।
सीओ किठौर पवन कुमार शर्मा का कहना है कि दो साल पहले का वीडियो वायरल किया गया है। तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।