फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Frienship with girl before misbehaved and now three Divorce threats

पहले दोस्ती... फिर दुष्कर्म और अब तलाक की धमकी, पीड़िता ने लगाई इंसाफ की गुहार

Tue, 22 Jan 2019 07:40 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 22 Jan 2019 07:40 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Frienship with girl before misbehaved and now three Divorce threats
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics

यूपी के मेरठ शहर में फिर से एक तीन तलाक का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने आरोप लगाया है कि युवक ने पहले उससे दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं बल्कि शादी करने के बाद अब तलाक का दबाव बना रहा है।

विज्ञापन


मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का है। युवती ने एक युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने पहले दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया। आरोप है कि युवक ने दुष्कर्म करने के बाद शादी कर ली। अब तलाक देने के लिए युवती पर दबाव बना रहा है।

विज्ञापन

वहीं पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घर के पास ही रहने वाले एक युवक से उसकी कुछ माह पहले दोस्ती हो गई थी। आरोप है कि करीब तीन माह पूर्व युवक उसे घर से बहाना बनाकर होटल ले गया, जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। मामला बिगड़ता देख युवक ने शादी करने का वादा कर लिया। युवती का आरोप है कि शादी करने का झांसा देकर आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। काफी दबाव पड़ने पर करीब एक माह पूर्व उसने शादी भी कर ली। लेकिन अपने घर वालों के दबाव में आकर वह उसे घर से लेकर नहीं गया। 

पीड़िता का आरोप है कि अब ससुराल वाले जबरन तलाक देने का दबाव बना रहे हैं। उसे तरह-तरह से धमकाया जा रहा है। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट रघुराज सिंह ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed