{"_id":"61c5dfecb59c9c21f70f0ccd","slug":"meerut-former-district-president-and-mla-sangeet-som-clashed-during-jan-vishwas-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: जन विश्वास यात्रा के दौरान आपस में भिड़े पूर्व जिलाध्यक्ष व विधायक संगीत सोम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: जन विश्वास यात्रा के दौरान आपस में भिड़े पूर्व जिलाध्यक्ष व विधायक संगीत सोम
Fri, 24 Dec 2021 08:28 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, दौराला-लावड़ (मेरठ)
संवाद न्यूज एजेंसी, दौराला-लावड़ (मेरठ)
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 24 Dec 2021 08:28 PM IST
सार
सरधना विधानसभा सीट पर पूर्व जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा व पूर्व विधायक के पुत्र उत्कृष पुंडीर भी दावेदारी कर रहे है। दौराला में शिवकुमार राणा व लावड़ में उत्कृष पुंडीर को जन विश्वास यात्रा के स्वागत की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन
भाजपा विधायक संगीत सोम
- फोटो : अमर उजाला - फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जन विश्वास यात्रा दौराला व लावड़ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में स्वागत की होड़ लगी रही। दौराला में स्वागत करने को लेकर पहले कार्यकर्ता भिड़े तो उसके बाद रथ पर चढ़ने को लेकर सरधना विधायक व पूर्व जिलाध्यक्ष आपस में भिड़ गए। रथ पर मौजूद अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने किसी तरह दोनों को शांत कराया। वहीं, लावड़ कस्बे में स्वागत के दौरान यहीं हाल रहा।
विज्ञापन
सरधना विधानसभा सीट पर पूर्व जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा व पूर्व विधायक के पुत्र उत्कृष पुंडीर भी दावेदारी कर रहे है। दौराला में शिवकुमार राणा व लावड़ में उत्कृष पुंडीर को जन विश्वास यात्रा के स्वागत की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। यात्रा जैसे ही दौराला पहुंची तो शिवकुमार राणा के समर्थकों ने स्वागत करना शुरू किया। इसी बीच विधायक संगीत सोम के कुछ समर्थक भीड़ में घुस गए और दोनों के समर्थकों आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
रथ पर चढ़ने के दौरान सरधना विधायक संगीत सोम व शिवकुमार राणा में जमकर बहस हुई। दोनों को भिड़ता देख अध्यक्ष मोहित बेनीवाल को बीच बचाव में आना पड़ा। तब जाकर मामला शांत हुआ। इसके बाद यात्रा लावड़ पहुंची। जहां, उत्कृष पुंडीर ने स्वागत किया।
विज्ञापन