{"_id":"61f79c2b92368b54211d7db4","slug":"meerut-forest-inspector-ajit-bhadana-resigns-in-samajwadi-party-rally-accuses-bjp-minister-and-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: भाजपा के मंत्री-विधायक पर आरोप लगाकर दरोगा अजीत भड़ाना ने दिया भरी सभा में इस्तीफा, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: भाजपा के मंत्री-विधायक पर आरोप लगाकर दरोगा अजीत भड़ाना ने दिया भरी सभा में इस्तीफा, देखें वीडियो
Mon, 31 Jan 2022 01:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:52 PM IST
सार
हस्तिनापुर विधानसभा सीट के कदीमपुर गांव में रविवार को सपा प्रत्याशी योगेश वर्मा का कार्यक्रम था। इसमें बुलंदशहर में तैनात वन दरोगा अजीत भड़ाना भी पहुंच गए।
विज्ञापन
दरोगा अजीत भड़ाना
- फोटो : अमर उजाला वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के मवाना में वन विभाग के दरोगा अजीत भड़ाना ने रविवार को हस्तिनापुर से सपा प्रत्याशी योगेश वर्मा की सभा में जाकर कहा कि बीजेपी सरकार में गुर्जरों के लिए खतरा है। अजीत ने नौकरी से इस्तीफा देने की बात कहते हुए आरोप लगाया कि एक मंत्री और एक चर्चित विधायक धमकी देते हैं।
विज्ञापन
हस्तिनापुर विधानसभा सीट के कदीमपुर गांव में रविवार को सपा प्रत्याशी योगेश वर्मा का कार्यक्रम था। इसमें बुलंदशहर में तैनात वन दरोगा अजीत भड़ाना भी पहुंच गए। अजीत ने माइक ले लिया और भाजपा पर तीखा हमला करते हुए एक कागज निकालकर सपा के एक कार्यकर्ता से पढ़ने को कहा।
विज्ञापन
उस कागज में लिखा था कि, 'मैं अपनी पारिवारिक समस्याओं के चलते इस्तीफा दे रहा हूं। यह इस्तीफा वन संरक्षक एवं क्षेत्रीय निर्देशक मेरठ के नाम लिखा गया था।' दरोगा ने कहा कि यह भाजपा वाले किसी को नौकरी तो नहीं दे रहे, बस छीनने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
दो बार जिला पंचायत सदस्य रहीं पत्नी
दरोगा अजीत भड़ाना की पत्नी वार्ड नंबर-4 से 2 बार जिला पंचायत सदस्य रहीं हैं। इससे पहले भी अजीत एक बार चर्चा में रहे हैं। बताया गया है कि हस्तिनापुर में भी उनकी पोस्टिंग रही है।
इनका कहना है
वन विभाग का दरोगा है, इसका यूपी पुलिस से कोई लेना देना नहीं है। वन विभाग अधिकारी इस मामले में संज्ञान ले सकते हैं।-प्रभाकर चौधरी, एसएसपी