फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: foreign birds in hastinapur sanctuary in West UP and see photos

हस्तिनापुर सेंचुरी का अद्भुत नजारा, देखिए ये खास 9 तस्वीरें

Mon, 04 Feb 2019 06:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 04 Feb 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
Meerut: foreign birds in hastinapur sanctuary in West UP and see photos
हस्तिनापुर सेंचुरी - फोटो : अमर उजाला

ट्रैफिक के शोर से दूर हस्तिनापुर सेंक्चुरी में भीकुंड वैटलैंड का इलाका शुरू हुआ तो पंछियों की आवाज कानों में रस घोलने लगी। ऐसी आवाज जो कितने ही लोगों ने पहले कभी नहीं सुनी थी। दूर-दूर तक गंगा के ठहरे पानी से बने वैटलैंड में हजारों प्रवासी पक्षी अठखेलियां कर रहे थे। कभी उड़ते तो कभी नीचे आते। ये वे पंछी थे जो हर साल हजारों मील का सफर तय करके दूर देशों से यहां दिसंबर से फरवरी के बीच प्रवास करने आते हैं। ऐसे अद्भुत नजारे को देखकर दूर से आने वालों की भी थकान दूर हो गई। हर कोई इस शानदार नजारे को मोबाइल और कैमरे में कैद करने जुट गया। छात्रों की जुबां पर बस यही शब्द सुनाई दिए... ऐसा नजारा कभी नहीं देखा... ऐसी आवाजें पहले नहीं सुनीं।

विज्ञापन

Meerut: foreign birds in hastinapur sanctuary in West UP and see photos
हस्तिनापुर सेंचुरी - फोटो : अमर उजाला

वैटलैंड दिवस के मौके पर शनिवार को हस्तिनापुर रेंज में भीकुंड वैटलैंड पर सामाजिक वानिकी प्रभाग मेरठ द्वारा विश्व प्रकृति निधि भारत के सहयोग से बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मेरठ के तमाम स्कूलों-कालेजों के छात्रों एवं दिव्यांगजनों, प्रबुद्ध नागरिकों, वरिष्ठ नागरिकों और दिल्ली बर्ड वॉचिंग सोसाइटी के सदस्यों समेत साढ़े चार सौ से ज्यादा लोगों ने भाग लिया। बर्ड वॉचिंग के दौरान तमाम प्रजातियों के हजारों पक्षी देखकर सबके चेहरे खिल गए। इंटरप्रटेशन सेंटर का भ्रमण कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: foreign birds in hastinapur sanctuary in West UP and see photos
हस्तिनापुर सेंचुरी - फोटो : अमर उजाला

हस्तिनापुर सेक्चुरी क्षेत्र में पाए जाने वाले हिरण, अजगर, सांप, कछुए, डॉल्फिन, घड़ियाल और पक्षियों के चित्र एवं स्लोग्न दिखाकर उनके बारे में जानकारी दी गई। भीकुंड वैटलैंड पर बार हैडिड गीस, ग्रे लैग्ड गीस, रूडी सैल डक, सारस क्रेन, लिटिल कोरमोरेंट, कोमन कोट्स प्रजाति के पंछियों ने सबका मोह लिया। कई जगहों पर रास्ते में स्पॉटेट आवलेट और किंगफिशर को देखकर बच्चे उत्साहित हो गए। वन विभाग के गेस्ट हाउस में बनाए गए ट्रैक पर बच्चों-बड़ों ने भ्रमण कर खूब सेल्फी ली तो बीच में कई पेड़ों पर लटके-शोर मचाकर उड़ते फ्लाइंग फॉक्स ने सबको रोमांचित कर दिया।

विज्ञापन

Meerut: foreign birds in hastinapur sanctuary in West UP and see photos
हस्तिनापुर सेंचुरी - फोटो : अमर उजाला

आरजी की छात्राएं बोलीं, शानदार रहा टूर
एमएससी बॉटनी विभाग की आरजी कॉलेज की छात्राएं बेहद उत्साहित नजर आईं। उन्होंने खूब सेल्फी ली। छात्रा सविता और शिवानी ने कहा कि मेरठ में ऐसे पक्षी भी हैं ये आज यहां आकर पता चला। बॉटनी विभागाध्यक्ष डॉ. मीनू गुप्ता और शिक्षिका डॉ. अनुपमा सिंह ने बताया कि वैटलैंड डे पर वे हर साल यहां पर छात्राओं को लेकर आएंगी, ताकि वे प्रकृति को नजदीक से जान सकें।

Meerut: foreign birds in hastinapur sanctuary in West UP and see photos
हस्तिनापुर सेंचुरी - फोटो : अमर उजाला

दूर-दूर से आए पक्षी प्रेमी 
इस आयोजन में बड़ी संख्या में पक्षी प्रेमियों ने भाग लिया। जसवंतराय हॉस्पिटल के सीनियर कंसलटेंट डॉ. जे. जमाल जैदी ने बताया कि डॉक्टरी उनका पेशा है, लेकिन बर्ड फोटोग्राफी करना उनका बहुत पुराना शौक। देहरादून से पहुंचे राम सोनी और मनीष राजवंशी ने बताया कि यहां के बारे में सुना था, लेकिन आज खुद फोटोग्राफी करके बहुत मजा आया। जनहित फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. अनीता राणा ने पेंटिंग प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग दिया।

Meerut: foreign birds in hastinapur sanctuary in West UP and see photos
हस्तिनापुर सेंचुरी - फोटो : अमर उजाला

पेंटिंग प्रतियोगिता में ये रहे विजेता 
बच्चों को प्रकृति के नजदीक लाने के उद्देश्य से वैटलैंड एवं बर्ड वाचिंग थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार एवेन्यू पब्लिक स्कूल की वर्षा वर्मा को मिला। द्वितीय पुरस्कार सेंट जेवियर स्कूल की दिव्यांशी चौधरी एवं तृतीय पुरस्कार द एवेन्यू पब्लिक स्कूल के मास्टर सुंदरम को मिला।

Meerut: foreign birds in hastinapur sanctuary in West UP and see photos
हस्तिनापुर सेंचुरी - फोटो : अमर उजाला

रजत भार्गव की पुस्तक का विमोचन
दिल्ली बर्ड वॉचिंग सोसायटी के सदस्यों में कंवरवीर सिंह एवं बोम्बे नेचुरल हिस्ट्री की ओर से सुहेल मदान द्वारा वैटलैंड एवं उनके आसपास रहने वाले पक्षियों, माईग्रेटरी बर्डस की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। मेरठ के सीनियर आर्नीथोलोजिस्ट रजत भार्गव, बीएनएचएस द्वारा हस्तिनापुर वन्य जीव विहार में पाए जाने वाले पक्षी फिन वीवर पर लिखी गई पुस्तक का विमोचन किया गया। इस मौके पर मुख्य वन संरक्षक, पश्चिमी जोन, मेरठ ललित कुमार वर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने डीएफओ अदिति शर्मा, प्रभारी रेंज अधिकारी हस्तिनापुर आकाश बधावन द्वारा किए गए आयोजन की प्रशंसा की। मवाना उप जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हस्तिनापुर मौजूद रहे।

Meerut: foreign birds in hastinapur sanctuary in West UP and see photos
हस्तिनापुर सेंचुरी - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान 24 जनवरी से 29 जनवरी के बीच हस्तिनापुर वन्य जीव विहार में फोटोग्राफी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले को पुरस्कृत किया गया। इसमें प्रथम पुरस्कार अनुभव सिंघल, द्वितीय पुरस्कार अनंत चौधरी और तृतीय पुरस्कार राहुल सिंह को मिला। मुख्य अतिथि ललित कुमार वर्मा ने प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए। वन विभाग के ऑफिस में बेस्ट आफ वेस्ट का स्टाल यतिका पुंडीर और शहबा जमाल प्राथमिक विद्यालय कमालपुर ब्लाक रजपुरा द्वारा लगाया गया। एक्सपोजर स्कूल ऑफ फोटोग्राफी मेरठ द्वारा फोटोग्राफी स्टॉल, कुसुमलता द्वारा वन्य जीवों पर आधारित फेस एवं हैंड पेंटिंग स्टाल लगाया गया। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडेक्ट को प्रदर्शित करते हुए पीडीएम मेरठ द्वारा खेल सामग्री का स्टाल लगाया गया।

Meerut: foreign birds in hastinapur sanctuary in West UP and see photos
हस्तिनापुर सेंचुरी - फोटो : अमर उजाला

परिवार के साथ आएं घूमने 
हस्तिनापुर सेंक्चुरी में वैटलैंड डे के मौके पर तीन दिन इंट्री फीस फ्री है। लोग परिवार के साथ यहां आकर प्रवासी पक्षियों के खूबसूरत नजारों को देख सकते हैं। वन विभाग के ऑफिस में भी ट्रैक पर जंगल का आनंद लिया जा सकता है। - आकाश बधावन, अंडर ट्रेनी आईएफएस (प्रभारी रेंज अधिकारी हस्तिनापुर)

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed