फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: For the construction of the link road, the colonists reached the MP's house on Sunday to stage a sit-in

मेरठ: लिंक मार्ग निर्माण के लिए रविवार को सांसद के घर पर धरना देने पहुंचे कॉलोनीवासी

Sun, 26 Dec 2021 04:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 26 Dec 2021 04:29 PM IST
सार

रविवार को जन आंदोलन समिति के पदाधिकारियों ने धरना क्रम में अब हर रविवार को सांसदों के घर के बाहर धरना देने का एलान कर दिया है। बारी-बारी से हर रविवार इनके घरों के बाहर धरना दिया जा रहा है।  

विज्ञापन
Meerut: For the construction of the link road, the colonists reached the MP's house on Sunday to stage a sit-in
meerut news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ-बागपत रोड-रेलवे रोड लिंक मार्ग की मांग के लिए लगातार जन आंदोलन समिति रविवार के दिन धरना दे रही है। पिछले तीन महीने से हर रविवार को किसी एक कॉलोनी के बाहर लिंक मार्ग की मांग के लिए धरना दिया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी प्रशासन की ओर से कोई भी प्रक्रिया अभी तक धरातल पर नहीं पहुंची है। रविवार को बागपत रोड के लोग लिंक रोड मार्ग को लेकर राज्यसभा सांसद वीजय पल तोमर के घर के बहार धरना दिया।

विज्ञापन


लिंक मार्ग के लिए सर्वे को भी दो सप्ताह से ज्यादा दिन का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक कोई भी रिपोर्ट सामने नहीं आ सकी है। रविवार को जन आंदोलन समिति के पदाधिकारियों ने धरना क्रम में अब हर रविवार को सांसदों के घर के बाहर धरना देने का एलान कर दिया है। उनका कहना है कि मेरठ में एक लोकसभा सांसद और दो राज्यसभा सदस्य हैं। बारी-बारी से हर रविवार इनके घरों के बाहर धरना दिया जाएगा।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:   खेल विवि का शिलान्यास : 29 को मेरठ आ सकते हैं मुख्यमंत्री, पीएम की रैली के लिए दो दिन में तैयार होगा मंच, खिलाड़ी गदगद

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को बागपत रोड के लोग लिंक रोड मार्ग को लेकर राज्यसभा सांसद वीजय पल तोमर के घर के बहार धरना देने पहंचे। पिछले सप्ताह रविवार को बागपत रोड स्थित आनन्दा हाईट के बाहर लिंक मार्ग निर्माण के लिए बागपत रोड रेलवे रोड लिंक मार्ग समिति के बैनर के तले शिवलोक, ज्वाला नगर, गुप्ता कालोनी, उत्सव हाईट, कन्हैया वाटिका, गुलमोहर पार्क के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया था। 

समिति के सदस्यों और क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के रवैये पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि सब आचार संहिता लगने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन इस बार अगर आचार संहिता से पहले लिंक मार्ग निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो चुनाव में हम वोट डालने बूथ पर नहीं जाएंगे।
 
इसका ऐलान समिति के पदाधिकारी पहले भी कर चुके हैं। वह हर रविवार को धरने में रोड नहीं तो वोट नहीं स्लोगन के साथ बैनर लेकर धरना दे रहे हैं। इस मौके पर डॉ. एस.के. शर्मा, सचिन रस्तोगी, हितेश बंसल, विनय त्यागी, सुनील सिंघल ,अमित सिंघल, नीरज गुप्ता, डॉ. रवि भगत, डॉ. केपी.सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed