वेस्ट यूपी में छाया घना कोहरा, कड़ाके की ठंड से कांपे लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में चल रही शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शुक्रवार को सर्दी के इस सीजन में पहली बार सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान वाहन भी हाईवे पर रेंगते हुए नजर आए। घने कोहरे और ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी और ठंड बढ़ेगी।
वेस्ट यूपी में कोहरे और शीतलहर का असर फिर से बढ़ गया है। इस सीजन में शुक्रवार को पहली बार घना कोहरा दिखाई दिया है। सुबह के समय तो इतना घना कोहरा था कि हाईवे पर भी विजिबिलटी शून्य थी। दस बजे तक कोहरा सामान्य हो सका। कोहरा छंटने के बाद निकली धूप से लोगों को काफी राहत मिली है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 20.7 व रात का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आद्रता 97 व न्यूनतम 39 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में .7 और रात के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी क्षेत्र में ठंड बढ़ी है, कोहरा भी इसलिए आया है। सुबह के समय कोहरा और दिन में धूप रहेगी, रात्रि तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट संभव है। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि दिन और रात का तापमान सामान्य से दो डिग्री कम था।
बाजारों पर भी दिख रहा है ठंड का असर
लगातार बढ़ रही ठंड का असर बाजारों में भी दिख रहा है। रात 10 बजे तक रोशन रहने वाले बाजारों में शाम होते ही सन्नाटा पसर रहा है। सुबह भी ग्राहक देर से अपने घरों से निकल रहे हैं। दोपहर को धूप खिलने पर ही ज्यादातर ग्राहक बाजार आना पसंद कर रहे हैं।
सूर्योदय : 7.14
सूर्यास्त : 5.39
पूर्वानुमान
सुबह को कोहरा रहेगा, दिन में धूप निकलेगी
शहर में पॉल्यूशन का लेवल
पीवीएस मॉल :115
पांडव नगर : 99
पिछले पांच दिन का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
7 20.6 6.3
8 19.6 7.8
9 20.4 7.7
10 21.4 7.4
11 20.7 5.3
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/