फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Firing on students travelling in a bus, two students injured, dispute

मेरठ में दिनदहाड़े चली गोली: बस में सवार छात्रों पर फायरिंग, दो छात्र घायल, इस बात पर हुआ विवाद

Sun, 20 Oct 2024 02:49 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sun, 20 Oct 2024 02:49 PM IST
सार

मेरठ में दिल्ली रोड स्थित मेट्रो प्लाजा के सामने  इंटर कॉलेज के छात्रों में चलती बस में विवाद हो गया। इस दाैरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के छात्राें पर फायरिंग कर डाली। गोली लगने से दो छात्र घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Meerut: Firing on students travelling in a bus, two students injured, dispute
घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में दिल्ली रोड स्थित मेट्रो प्लाजा के सामने फैज-ए-आम इंटर कॉलेज के छात्रों में चलती बस में विवाद हो गया। सरेआम  युवकों ने बस में ही छात्र को गोली मार दी। साथी शादाब को बचाने के चक्कर में 12 वीं के छात्र खुर्शीद के हाथ और दूसरे 12वीं के छात्र कासिम की जांघ में गोली लग गई। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस छात्रों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दिल्ली रोड स्थित फैज-ए-आम इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले 12 वीं छात्र शादाब का दसवीं के छात्र उमर ने बीते गुरुवार को क्लास में थूक दिया था। इस  बात को लेकर दोनों छात्रों में कहा- सुनी हो गई थी।  
विज्ञापन

 

दोनों पक्षों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी। शनिवार को भी इस बात को लेकर कहासुनी हुई थी। रविवार को शादाब अपने साथी कासिम और खुर्शीद के सिवाल खास अपने घर जा रहा था। इसी बीच उमर के साथी ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र में मेट्रो प्लाजा के पास पहुंच गए तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

आरोप है कि उमर के साथ वाले युवक ने चलती बस में ही शादाब पर गोली चला दी। शादाब के साथी कासिम निवासी सिवालखास ने तमंचे को छीनने का प्रयास किया तो गोली उसके हाथ को हाथ छूते हुए खुर्शीद की जांघ में लग गई।

लोगों की सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। कासिम और खुर्शीद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लिसाड़ीगेट  निवासी उमर से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। उधर, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed