फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Fire breaks out in power loom factory amid dense population, loss of Rs 20 lakh

Meerut: घनी आबादी के बीच पावरलूम कारखाने में लगी आग, चार घंटे में छत तोड़कर बुझाई, 20 लाख का नुकसान

Sun, 11 Aug 2024 04:53 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 11 Aug 2024 04:53 PM IST
सार

समर गार्डन में 25 फुट के पास पावरलूम कारखाने में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने चार घंटे में आग बुझाई। करीब 20 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Meerut: Fire breaks out in power loom factory amid dense population, loss of Rs 20 lakh
कारखाने में आग लगने के बाद उठता धुआं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन 25 फुटा के पास रविवार तड़के 6 बजे शॉर्ट सर्किट से सूफी इकबाल के पावरलूम कारखाना व गोदाम में आग लग गई। कारखाने से धुआं उठता देखकर आसपास के लोगों ने मालिक को जानकारी दी। कारखाने के मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन

Meerut: Fire breaks out in power loom factory amid dense population, loss of Rs 20 lakh
कारखाने में लगी आग बुझाने में सहयोग करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
समर गार्डन शाहजहां कॉलोनी के पास 25 फुटा गली नंबर 9 में सूफी इकबाल का मकान है। इकबाल ने मकान के पीछे कपड़े का कारखाना बनाया हुआ है। कारखाने से सुबह करीब 6 बजे धुआं निकलने लगा। यह देख आसपास के लोगों ने इकबाल को जानकारी दी। चंद मिनट में आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी, तो आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड व पुलिस को दी गई। फायर ब्रिगेड की छह गाड़ी मौके पर पहुंचीं। कारखाने की छत को तोड़कर पानी डाला गया। कड़ी मशक्कत के बाद करीब चार घंटे में बुझाई जा सकी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: Fire breaks out in power loom factory amid dense population, loss of Rs 20 lakh
आग लगने से मशीनों को हुआ भारी नुकसान। - फोटो : अमर उजाला
सूफी इकबाल ने बताया कि कारखाने में 250 बोरे धागा जल गया। करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उधर, अग्निशमन अधिकारी संतोष राय का कहना है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगना बताया गया है, जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन

Meerut: Fire breaks out in power loom factory amid dense population, loss of Rs 20 lakh
आग से धागे और कच्चा सामान भी जल गया। - फोटो : अमर उजाला
रिहायशी इलाके में सालों से चल रहा पावरलूम कारखाना
लिसाड़ीगेट के रिहायशी इलाके में सालों से पावरलूम का अवैध कारखाना चल रहा था। अगर फायर ब्रिगेड समय पर आग न बुझाती तो आसपास के मकानों में तक भी आग पहुंचने का डर था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed