मेरठ: नाली विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, आठ घायल, कांस्टेबल पर लगाया मारपीट का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में बुधवार दोपहर नाली के विवाद में यूपी पुलिस के एक कांस्टेबल और पड़ोसी परिवार में कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडों चले। घायलों का मेडिकल कराने के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भेजा गया।
अस्पताल में भी कांस्टेबल ने अपने साथियों के साथ मिलकर घायलों के साथ मारपीट की। जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के संत विहार निवासी प्रवीन त्यागी यूपी पुलिस में कांस्टेबल हैं। वर्तमान में शामली में तैनात हैं। पड़ोसी डेयरी संचालक भानु प्रताप ने बताया प्रवीन और उसका परिवार अक्सर उनके परिवार को दबंगई दिखाता है।
बुधवार को प्रवीन ने भानु प्रताप से नाली में गोबर बहाने का विरोध किया। दोनों पक्षों में गाली गलौज के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में भानु प्रताप, उज्ज्वल, हरिओम, पूनम व अर्चना और दूसरे पक्ष से प्रवीन त्यागी, मुकेश व सरिता घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा।
आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद कांस्टेबल ने अपने साथियों के साथ मिलकर भानु प्रताप के परिवार के साथ मारपीट की। पीड़ितों को पुलिस की मौजूदगी में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कराया। सीओ दौराला संजीव दीक्षित का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/