फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: fifty five families sought death from DM, case of Mukut Mahal Hotel and Subhadra Residency Parsee

मेरठ: 55 परिवारों ने डीएम से मांगी इच्छा मृत्यु, मुकुट महल होटल और सुभद्रा रेजीडेंसी पर सील का मामला

Fri, 14 Aug 2020 01:23 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 14 Aug 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
Meerut: fifty five families sought death from DM, case of Mukut Mahal Hotel and Subhadra Residency Parsee
meerut news - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के परतापुर में बदन सिंह बद्दो की फरारी के मामले में होटल मुकुट महल और सुभद्रा रेजीडेंसी पर सील लगने के मामले में गुरुवार को सुभद्रा व मुकुट महल में कार्यरत 55 लोगों के परिवारों ने प्रदर्शन किया। डीएम के नाम प्रार्थनापत्र देकर सभी परिवारजनों ने इच्छा मृत्यु की मांग की।

विज्ञापन


होटल मालिक ने कहा कि एक बदमाश के होटल में आने और फरार हो जाने का सभी को परिणाम भुगतना पड़ रहा है जबकि वह बदमाश पुलिस कस्टडी में आया था इसलिए आईडी नहीं ली जा सकी।
विज्ञापन


इसमें होटल मालिक का दोष नहीं है। लॉकडाउन और सीलिंग की कार्रवाई से होटल से जुड़े कर्मचारी और परिजन भुखमरी के कगार पर है और सभी इच्छा मृत्यु की मांग कर रहे हैं। डीएम को ज्ञापित मांग पत्र मुख्यमंत्री को भी भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन पर कब्जा करने की कोशिश
टीपीनगर में जमीन पर कब्जा करने के प्रयास की शिकायत बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पर पहुंची। आरोप कि एक व्यक्ति जबरन जमीन पर कब्जा करना चाहता है। इसको लेकर आरोपी ने उसको धमकी दी है। एसपी क्राइम ने एसओ टीपीनगर को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को जेल भेजा
मोदीनगर निवासी छात्रा से बीसीए में एडमिश्न दिलाने के नाम पर दुष्कर्म करने के आरोपी शिक्षक ध्यान सिंह को गुरुवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी शिक्षक छात्रा को परतापुर स्थित एक गेस्ट हाउस पर लाया था।

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसका वीडियो भी बना लिया था। बुधवार को भी आरोपी शिक्षक छात्रा को गेस्ट हाउस लेकर पहुंचा था। छात्रा को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म की कोशिश की थी। छात्रा किसी तरह वहां से भागकर परतापुर थाने पहुंच गई थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed