{"_id":"63381ad342fd1f3b0c344864","slug":"meerut-female-constable-was-slapped-when-she-stopped-creating-a-ruckus-was-angry-about-this","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: हंगामा करने से रोका तो महिला सिपाही को जड़े थप्पड़, इस बात से थी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: हंगामा करने से रोका तो महिला सिपाही को जड़े थप्पड़, इस बात से थी नाराज
Sat, 01 Oct 2022 04:29 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 01 Oct 2022 04:29 PM IST
सार
मेरठ के टीपीनगर थाने में शुक्रवार को जमकर बखेड़ा हुआ। यहां एक महिला ने पति को हिरासत में लेने पर हंगामा कर दिया। महिला सिपाही ने उसे हंगामा करने से रोका तो उल्टा सिपाही से ही मारपीट कर दी गई।
विज्ञापन
meerut police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के टीपीनगर थाने में एक महिला ने पति को हिरासत में लेने पर हंगामा कर दिया। ऐसा करने रोका तो उसने महिला सिपाही को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद पुलिस ने महिला को भी हिरासत ले लिया।
विज्ञापन
मलियाना निवासी एक महिला का भाभी से विवाद चल रहा है। कंट्रोल रूम पर सूचना के बाद पुलिस पहुंची और पुलिस महिला के पति को टीपीनगर थाने ले आई। इसके बाद उसकी पत्नी अपनी मां और बहन को लेकर पहुंच गई। उसने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
एक महिला सिपाही ने उसे समझाने की कोशिश की तो उसने थप्पड़ मार दिया। इसके बाद थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने आरोपी महिला को घेर लिया। पुलिस का कहना है कि दंपती को हिरासत में लेकर उनके मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन