फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Father raped a 13 year old girl for eight months, when she told her maternal uncle, he also raped her.

Meerut: 13 साल की किशोरी से आठ माह तक पिता ने किया दुष्कर्म, मामा को बताया तो उसने भी लूटी अस्मत

Sun, 29 Sep 2024 04:34 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 29 Sep 2024 04:34 PM IST
सार

सौतेले पिता से परेशान होकर किशोरी अपने छोटे भाई को लेकर घर छोड़कर चली गई। पुलिस ने भाई-बहन को बरामद किया तो मामला खुल गया। 

विज्ञापन
Meerut: Father raped a 13 year old girl for eight months, when she told her maternal uncle, he also raped her.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता ने ही रिश्ते को कलंकित कर नाबालिग बेटी से आठ माह तक दुष्कर्म किया। रिश्ते के मामा से पीड़िता ने मदद मांगी तो उसने भी पीड़िता से दुष्कर्म किया। आरोपी रिश्तेदार किशोरी और उसके छोटे भाई को साथ ले गया। पुलिस ने तीनों को बरामद कर पूरे मामले का खुलासा किया और आरोपी पिता व रिश्ते के मामा को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

 

सीओ संजय जायसवाल ने बताया कि बीते 25 सितंबर को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी व 11 वर्षीय बालक की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की सूचना मिली थी। अगले दिन ही पुलिस ने किशोरी व उसके भाई को सकुशल बरामद कर लिया। जब किशोरी से पूछताछ की गई तो उसने चौंकाने वाले खुलासे किए। जिसमें पता चला कि उसका पिता ही किशोरी से आठ माह से दुष्कर्म करता रहा। किशोरी ने इससे निजात पाने के लिए अपना दुखड़ा एक रिश्ते के मामा को सुनाया। किशोरी को यकीन था कि वह शोषण से निजात दिलाने में उसकी मदद करेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने पिता के साथ संबंध के मामले को सार्वजनिक करने की धमकी देकर पीड़िता से दुष्कर्म किया। पुलिस ने पिता और रिश्तेदार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। किशोरी को आशा ज्योति केंद्र भेज दिया गया। रविवार को उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed