{"_id":"63511e25d82c9e1e3442c792","slug":"meerut-farmer-s-fair-ended-in-the-presence-of-agriculture-minister-the-fair-was-historic","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: कृषि मंत्री की मौजूदगी में हुआ किसान मेले का समापन, ऐतिहासिक रहा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: कृषि मंत्री की मौजूदगी में हुआ किसान मेले का समापन, ऐतिहासिक रहा मेला
Thu, 20 Oct 2022 03:38 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 20 Oct 2022 03:38 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित मोदीपुरम के सरदारभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में तीन दिन से कृषि मेला चल रहा है। आज मेले का अंतिम दिन है। समापन अवसर पर प्रदेश कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख पहुंचे।
विज्ञापन
कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्व विद्यालय में तीन दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी के तीसरे दिन भी किसानों की भारी भीड़ उमड़ी। सरदारभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय किसान मेले के समापन अवसर पर प्रदेश सरकार के कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख पहुंचे। उन्होंने विश्वविद्यालय में लगे मेले के स्टालों का निरीक्षण किया और वहां पर लगे उत्पादों को देखा।
विज्ञापन
मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि हमें प्राकृतिक खेती की जरूरत है इसलिए किसानों को प्राकृतिक खेती करनी होगी। किसानों को हित में वैज्ञानिकों का काम करना पड़ेगा। किसनो की लागत को कम करके उसका उत्पादन बढ़ाना होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: प्रवासी पक्षी देखने हैं तो चले आईये हैदरपुर वेटलैंड, खूबसूरत परिंदों से भरा है खजाना
विज्ञापन
किसानों को मिलता है लाभ
मंत्री ने कहा कि इस तरह के आयोजन होने से किसानों को लाभ मिला उन्हे तकनीकी जानकारी मिलती है।
ऐतिहासिक रहा मेला
सुनील भराला ने कहा कि विवि में यह ऐतिहासिक मेला लग रहा है। यह सब पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू हुकुम सिंह और क्षेत्र के पूर्व विधायक स्वर्गीय रविंद्र पुंडीर की देन है। उन दोनों के सहयोग से ही विवि आज यहां पर है, अन्यथा यह विवि मथुरा में होता।