यूपी: कारखाने में तेज धमाका, हादसे में झुलसा बालक, हालत गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में देहलीगेट थाना क्षेत्र के पटेल नगर में वेल्डिंग के दौरान टंकी फटने से धमाका हो गया। हादसे में एक बालक गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में लोग बालक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
पटेल नगर नाले के पास रहने वाला सईद घर में ही वेल्डिंग का कारखाना चलाता है। सोमवार की शाम कारखाने में काम करने वाला समीर (12 वर्ष) पुत्र असलम यहां काम में व्यस्त था। तभी एकाएक वेल्डिंग की टंकी में धमाका हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो धमाके के दौरान समीर करीब 12 फुट की ऊंचाई तक उछला और नीचे आ गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया। धमाके की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने के कारण उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। समीर के दोनों हाथ और चेहरे का कुछ हिस्सा झुलसा बताया जा रहा है।
आसपास के मकान भी हिले
लोगों के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकान हिल गए। पहले तो लोगों को लगा कि पड़ौस में कोई गैस सिलेंडर फट गया है। कुछ लोगों ने घर में मौजूद अन्य लोगों को बाहर निकाल लिया। बाद में पता चला कि वेल्डिंग कारखाने में धमाका हुआ है। कुछ ही देर में आस-पास की दुकानें भी बंद हो गई। पुलिस की दहशत इतनी थी कि काफी देर तक लोगों ने घटनास्थल की जानकारी तक नहीं दी।
अवैध कारखानों की भरमार
देहलीगेट थाना क्षेत्र के पटेल नगर, जलीकोठी, पुर्वा फैय्याज अली और इससे सटे आसपास के क्षेत्रों में वेल्डिंग, निकिल व पीतल पॉलिश, बाजे की धुलाई का काम किया जाता है। अधिकांश कारखाने यहां अवैध रूप से संचालित हैं, जिनमें पहले भी हादसे हो चुके हैं। पीतल को गलाकर उसके बुश भी यहीं तैयार होते हैं, जो पूर्ण रूप से अवैध हैं। लोगों की मानें तो 2016 में यहां पहला हादसा हुआ। बॉयलर फटने से उस दौरान भी बच्चा गंभीर रूप से झुलसा था, लेकिन मामला दबा दिया गया। इसके बाद 2017 में यहां कंप्रेसर फट चुका है। तब भी यहां एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था। पूर्वा फैय्याज अली में धुएं में दम घुटने से बच्ची की मौत भी यहां हो चुकी है।
वर्जन::::
हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन तब तक परिजन बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल लेकर रवाना हो चुके थे। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी जानकारी ली। बच्चे के दोनों हाथ और चेहरे का कुछ हिस्सा झुलसा है। बच्चा अब ठीक है। - विजय कुमार, इंस्पेक्टर देहलीगेट
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/