फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Encounter with cow smuggler carrying a reward of Rs 20 thousand, two arrested

Meerut: 20 हजार रुपये के इनामी गौ तस्कर से पुलिस की मुठभेड़, साथी समेत गिरफ्तार

Sat, 13 Apr 2024 11:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 13 Apr 2024 11:05 PM IST
सार

  लोहिया नगर पुलिस की शनिवार देर रात नरहड़ा रोड पर इनामी गोतस्कर से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने इनामी दानिश और उसके साथी साबिर को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Meerut: Encounter with cow smuggler carrying a reward of Rs 20 thousand, two arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में लोहिया नगर पुलिस की शनिवार रात नरहड़ा रोड मुखिया चौक के पास बीस हजार रुपये के इनामी दानिश व साबिर से भुठभेड़ हो गई। पुलिस की एक गोली लगने से दानिश घायल हो गया। जबकि पुलिस ने घेरबंदी कर साथी साबिर को पकड़ लिया। 

विज्ञापन


पुलिस ने दो तमंचे कारतूस और बुलेरो पिकअप गाड़ी नकदी बरामद की है। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। आरोपी के दो दर्जन से अधिक हापुड़ गाजियाबाद में केस दर्ज है। 

विज्ञापन

लोहिया नगर पुलिस टीम ने शनिवार रात को नरहड़ा रोड पर चेकिंग कर रही थी। तभी पिकअप गाड़ी को पुलिस ने रोकने का प्राया स किया। घेरबंदी होते देखकर गौ तस्कराें ने गाड़ी दौड़ा ली। पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर डाली। 

पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए गोली लगने से तस्कर दानिश घायल हो गया, जबकि उसके साथी को पुलिस ने पकड़ा लिया। पुलिस ने कब्जे में एक बुलेरो गाड़ी, दस हजार रुपये की नकदी और दो तमंचे बरामद किए है। पुलिस के पूछताछ करने पर गाजियाबाद डासना थाना मंसूरी निवासी दानिश पुत्र कलुआ, पहलवान कालोनी लोहिया नगर निवासी साबिर पुत्र मुस्तकीम के रुप में हुई है। 

उधर, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि शनिवार रात को पुलिस की कार सवार बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से गौकश दानिश घायल हो गया। 

आरोपी के खिलाफ जनपद गाजियाबाद,हापुड़ में 16 गौकशी के केस दर्ज है। आरोपी गाजियाबाद के थाना मंसूरी से बीस हजार रुपये इनाम किया गया। आरोपी वांछित चल रहा था। बदमाश के साथी से पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन

उधर, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि शनिवार रात को पुलिस की कार सवार बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से गौकश दानिश घायल हो गया। 

आरोपी के खिलाफ जनपद गाजियाबाद,हापुड़ में 16 गौकशी के केस दर्ज है। आरोपी गाजियाबाद के थाना मंसूरी से बीस हजार रुपये इनाम किया गया। आरोपी वांछित चल रहा था। बदमाश के साथी से पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed