{"_id":"63f5d9a795cf482f5d0508ab","slug":"meerut-drunkard-confronts-home-guard-for-protesting-molestation-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: छेड़छाड़ का विरोध करने पर होमगार्ड से भिड़ा शराबी, हापुड़ अड्डे पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: छेड़छाड़ का विरोध करने पर होमगार्ड से भिड़ा शराबी, हापुड़ अड्डे पर हंगामा
Wed, 22 Feb 2023 02:31 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 22 Feb 2023 02:31 PM IST
सार
मेरठ में अपराधियों को कानून का जरा भी खौफ नहीं है। यहां तक अब वे पुलिस को भी आंखें दिखाने लगे हैं। बुधवार को मेरठ में एक शोहदे ने शराब के नशे में ऑटो चालक के साथ ही होमगार्ड से हाथापाई कर डाली।
विज्ञापन
होमगार्ड से भिड़ा शराबी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ शहर में शोहदों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्हें खाकी का भी खौफ नहीं है। इसका उदाहरण बुधवार की सुबह हापुड़ अड्डा चौराहे पर देखने को मिला। जब छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक शराबी ने होमगार्ड और ऑटो चालक के साथ हाथापाई कर दी। किसी तरह शराबी को पकड़कर दोनों व्यक्ति लिसाड़ीगेट थाने पहुंचे तो पुलिस ने शराबी को भगा दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक हापुड़ अड्डा चौराहे पर तैनात होमगार्ड के जवान खुशीराम ने बताया कि बुधवार की सुबह शराब के नशे में धुत एक युवक सड़क पर आती-जाती युवतियों के साथ छेड़खानी कर रहा था। निकट खड़े एक ऑटो चालक ने शराबी की हरकतों का विरोध किया तो वह उससे भिड़ गया।
विज्ञापन
यह नजारा देखकर होमगार्ड खुशीराम मौके पर पहुंचा। आरोप है कि इसके बाद शराबी ने होमगार्ड के साथ भी हाथापाई कर दी। जिसके चलते सड़क पर हंगामा खड़ा हो गया।
होमगार्ड और ऑटो चालक जैसे-तैसे शराबी को काबू में करके लिसाड़ी गेट थाने लेकर पहुंचे। आरोप है कि यहां भी पुलिस ने कार्रवाई के स्थान पर शराबी को डांट कर भगा दिया। जिसके चलते शराबी को पकड़ने वाले दोनों व्यक्तियों में आक्रोश देखा गया।
विज्ञापन